Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आयेगा। राजनीति में शासन व सत्ता का भरपूर सहयोग और राजनीतिक दिशा में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। जीवन साथी की सलाह से पारिवारिक बिजनेस में लिया गया फैसला आज आपको भरपूर लाभ देगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी। आज आप अपने घर किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपकी सफलताओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज विद्यार्थियों ने भी यदि किसी प्रतियोगिता मे आवेदन किया है, तो आज उनको आशातीत सफलता मीलने वाली है, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और आप आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ चल रहे किसी तनाव को समाप्त करेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने से आज मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जीविका के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को आज उत्तम सफलता हाथ लग सकती है। आज आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा और परिवार के सदस्य भी आपका साथ देंगे। पुरुषार्थ के लिए किया गया कार्य आज आपका सार्थक होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से आज मन प्रसन्न रहेगा, जिसके कारण आप के सभी

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति के नये-नये मार्ग खोलेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण उन्हें थोड़ी कठिनाई होगी, लेकिन अपने साथियों के साथ मिलकर कार्य करने से सायंकाल के समय तक वह कार्य समाप्त होगा, जिससे मन भी प्रसन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सामाजिक दृष्टिकोण से भी आज आपके किए गए कुछ कार्य आपको लाभ देंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को छोटी दूरी की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। यदि आज विद्यार्थियों ने किसी परीक्षा में आवेदन किया है, तो उसमें उन्हें विलंब से सफलता प्राप्त होगी, जिससे उनका मन थोड़ा दुखी हो सकता है। आज आपको कोई पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती है, जिसका समाधान खोजने के लिए आपको किसी प्रियजन के साथ की आवश्यकता होगी। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए कार्यों में आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपको यदि कोई निर्णय  लेना पड़े, तो बहुत ही संयम से लेना, तभी वह सफलता दे पाएगा।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए और अपने धीमी गति से चल रहे व्यापार को तेज करने के लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा करेंगे, जिनके सहयोग से आपके व्यापार में तेजी आयेगी और मन प्रसन्न होगा। आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आज आप अपने किसी कार्य को पुरा करने के लिए अपने बहनोई व साले से मदद मांगेंगे, तो वह आपकी मदद अवश्य करेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है क्योंकि उसमें गिरावट देखने को मिल रही है। यदि आज आपने किसी से कुछ धन उधार लिया हुआ है, तो वह भी आपको वापस देना पड़ सकता है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति का बोझ बढ सकता है। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसमें आपको अपने पिताजी के साथ की आवश्यकता होगी।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन यदि आज आपने अपने स्वास्थ्य में चल रही गड़बड़ को अनदेखा किया तो भविष्य में आप किसी बड़ी परेशानी मे फंस सकते हैं। आर्थिक मामलों में यदि आपने लापरवाही की है, तो उसमें सुधार की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आज किसी मित्र से सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्य के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक यदि किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। साझेदारी में यदि आपने कोई निवेश किया हुआ है, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ देगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज आप अपने गुरुजनों से बातचीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज कोई तनाव पनप सकता है, जिसके कारण आपका जीवनसाथी उनसे नाराज हो सकता है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको व्यर्थ के झगड़े व वाद विवाद से बचना होगा क्योंकि नौकरी में आज आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। बुद्धि व विवेक से द्वारा किए गए कार्यों में आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, लेकिन यदि आज आपने कोई निर्णय किसी के कहने से लिया, तो वह आपके लिए भविष्य में मुसीबत बन सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने भाई के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। यदि आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो उसके कष्ट में आज वृद्धि हो सकती हैं। आज आप अपने कुछ कर्ज को उतारने में सफल रहेंगे, जिससे आपको कुछ हल्का महसूस होगा। परिवार के किसी सदस्य से यदि आज आपकी कोई बहस बाजी होती है, तो उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य से भरा रहेगा। आज आप अपने आलस्य के कारण अपने कुछ कामों को आगे के लिए बढ़ाएंगे, जिसका आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। यदि कोई कार्य अति आवश्यक हो, तो उसे पहले पूरा करें और अपने भाग्य के भरोसे उसे आगे के लिए ना टालें। भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा आज किसी परिजन की मदद से दूर होगी। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

छत्तीसगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा सरकारी नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट कब से बंद हो सकता है सपोर्ट, जानिए पूरी अपडेट खबर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...

Kitchen Cockroach Control Tips: किचन से कॉकरोच गायब करने के आसान और असरदार तरीके

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...

IPL 2026 में संजू सैमसन का तूफान…87 रन की विस्फोटक पारी से मैच एकतरफा

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...

रेप केस वापस नहीं लिया तो नाबालिग की गला रेतकर हत्या, मां ने बचाने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...

आम की छांव में महिलाओं को मिला करोड़पति बनने का नया सपना

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...

‘हारने के बाद पद नहीं छोड़ना संवैधानिक व्यवस्था में नहीं…’, ममता के इस्तीफा न देने के फैसले पर TS सिंहदेव ने उठाए सवाल

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
CG News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. उनका कहना है कि उनकी नजर में यह हार नहीं है,...