Google Analytics Meta Pixel अवसर मिले तो दिव्यांग भी कर सकते हैं बड़ा काम- उज्जवला बघेल - Ekhabri.com

अवसर मिले तो दिव्यांग भी कर सकते हैं बड़ा काम- उज्जवला बघेल

 

  • अर्पण दिव्यांग पबिल्क स्कूल में मूक-बधिर बच्चों के बीच पहुंचीं प्रबंध निदेशक श्रीमती बघेल
  • शर्मा इंडस्ट्रीज के संदीप शर्मा ने कहा – इन बच्चों की शिक्षा और आत्मनिर्भर बनाने लिए हर संभव मदद
  • बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ ही स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान – प्रमोद दुबे

रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की प्रबंध निदेशक श्रीमती उज्जवला बघेल मूक बधिर बच्चों के बीच अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल पहुंची। उन्होंने बच्चों के परीक्षा परिणाम की अंकसूची का वितरण किया और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इंसान की शक्ति उसकी आत्मा में होती है और आत्मा कभी विकलांग नहीं होती है। हम सभी के लिए ईश्वर ने यह शरीर प्रदान किया है ताकि हम मानव रूप में मानवीय गुणों का विकास कर सकें। उन्हें बेहतर अवसर मिले तो वे भी बड़े से बड़ा काम कर सकते हैं।

IMG 20230406 WA0008

बघेल राजेंद्रनगर बजाज कालोनी स्थित अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के वार्षिक परीक्षा परिणाम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शर्मा इंडस्ट्रीज के संदीप शर्मा उपस्थित थे। बघेल ने स्कूल परिसर का भ्रमण किया और मूक-बधिर छात्रों के लिए मुहैया कराई गई सुविधाओं के लिए अर्पण कल्याण समिति की सराहना की। श्रीमती बघेल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के लिए कोई भी शारीरिक अक्षमता उसके आत्मिक विकास में कभी बाधा नहीं बनती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण प्रख्यात भौतिक विज्ञानी स्टीफन विलियम हॉकिंग थे, जिनका निधन कुछ वर्षों पूर्व 2018 में हुआ। वे न तो बोल सकते थे और न ही लिख सकते थे, इतना ही नहीं वे चल भी नहीं सकते थे। लेकिन उन्होंने इतने बड़े सिद्धांत का प्रतिपादन किया, जिसे सामान्य मनुष्य नहीं कर सके। उन्होंने ब्रम्हांड के रहस्य को लोगों के सामने उजागर किया। स्टीफन हॉकिंग ने ब्लैक होल और बिग बैंग सिद्धांत को समझने में अहम योगदान दिया। उन्होंने 12 से अधिक मानद डिग्रियां और अमेरिका का सबसे उच्च नागरिक सम्मान प्राप्त किया। वे इस जमाने के सबसे बड़े वैज्ञानिक हुए। जबकि देखा जाए तो वे दिव्यांग थे। इसलिए हम कह सकते हैं कि शारीरिक अक्षमता कभी भी मानव के विकास में बाधा नहीं बन सकती है।

Read Also  प्रियंका की रैली के कारण ब्लाक रहेंगी ये सड़कें

रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस स्कूल में बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ कौशल उन्नयन पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। दुबे ने कहा कि कुछ दिन पूर्व ही पुरातत्व विभाग के सहयोग से बच्चों के स्किल डेवलपमेंट के लिए दस दिवसीय मूर्ति कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि आने वाले शिक्षा सत्र में यहां अध्ययनरत मूक-बधिर बच्चों के स्किल डेवलपमेंट के लिए नियमित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शर्मा इंडस्ट्रीज के संदीप शर्मा ने कहा कि इन बच्चों से मिलकर सुकून मिला है। शर्मा ने कहा कि इन बच्चों के शिक्षा के साथ ही कौशल विकास पर ध्यान दिया जा रहा है वह प्रशंसनीय है। अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में जिस तरह से मूक-बधिर बच्चों का भविष्य गढ़ा जा रहा है वह बहुत ही सहाहनीय कार्य है। शर्मा इंडस्ट्रीज इस कार्य में सहभागी बनकर गौरवान्वित महसूस करेगा, हम समिति को हर तरह की मदद देने को तैयार है। ज्ञातव्य हो कि शर्मा इंडस्ट्रीज समाजिक सरोकार में अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कई सालों से निभाते आया है। शर्मा इंडस्ट्रीज ने शिक्षा के क्षेत्र में सरकार और समाज को खुले हाथों से मदद की है। शर्मा इंडस्ट्रीज ने मिंटू पब्लिक स्कूल समेत आधा दर्जन से अधिक स्कूल का पूरा स्ट्रक्चर खड़ा करके सरकार को सौंपा है,जहां हजारों बच्चे आज शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शर्मा इंडस्ट्रीज आज पहली बार मूक-बधिर बच्चों के बीच पहुंचा और सहयोग का भरोसा दिलाया।

Read Also  दिल दहला देने वाली घटना : घर के बाहर बैठने से मना किया तो पर घर में लगा दी आग, चार लोग जिंदा जले, दो की मौत...ऐसे हुआ जघन्य अग्निकांड का पर्दाफाश

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा ने दिया। उन्होंने बताया कि समिति जल्द ही दिव्यांग बच्चों के लिए महाविद्यालय प्रारंभ करने जा रही है। मंच संचालन सीमा छाबड़ा ने व आभार प्रदर्शन मोनिका गुप्ता ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य कमलेश कुमार शुक्ला, धनंजय त्रिपाठी, डॉ. राकेश पांडे, वीरेंद्र शर्मा, दिनेश शुक्ला, रजनीश चौबे, मृत्युंजय शुक्ला आदि उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *