बुरहानपुर में जंगल की अवैध कटाई कर वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ शुरू हुई पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रही। चार जिलों के एक हजार से ज्यादा पुलिस जवानों की मौजूदगी में मंगलवार को जामपाटी गांव के 70 से ज्यादा मकान ध्वस्त किए गए। मकानों को धराशायी करने के लिए पुलिस ने 11 जेसीबी मशीनें लगाई थीं।
पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने बताया कि अतिक्रमणकारियों का यह ठिकाना पानखेड़ा कें जंगल की अवैध कटाई और वन भूमि पर अतिक्रमण का केंद्र रहा है। इस ठिकाने को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। ज्ञात हो कि पानखेड़ा और जामपाटी के आसपास करीब पंद्रह से बीस वर्ग किमी के जंगल को अतिक्रमणकारियों ने पूरी तरह साफ कर समतल मैदान बना दिया है। इस भूमि पर ट्रैक्टर चलाकर खेती के लिए तैयार कर लिया गया था।
पुलिस सुरक्षा के बीच वन विभाग ने यहां से भारी मात्रा में बरामद की गई सागौन की लकड़ी को भी उठाया है। इसके लिए वन विभाग ने कई ट्रक लगाए हैं। एक अनुमान के मुताबिक अवैध ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद झोपड़ों और घरों से करोड़ों रुपये कीमत की लकड़ी मिली है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि बुधवार को भी अतिक्रमण हटाने और लकड़ी उठाने का काम किया जाएगा।
पुलिस ने शनिवार सुबह सीवल में अवैध अतिक्रमण हटा इस कार्रवाई की शुरूआत की थी। इसके बाद पानखेड़ा, बाकड़ी और जामपाटी में बने अवैध मकानों को ढहाया गया है। पहले दिन पुलिस ने 18 मकान, दूसरे दिन 800 से ज्यादा झोपड़े, तीसरे दिन 40 मकान और चौथे दिन 70 से ज्यादा मकान तोड़े हैं। इस तरह अब तक नौ सौ से ज्यादा मकान और झोपड़े तोड़े जा चुके हैं।
इस पूरी कार्रवाई के दौरान डीआइजी खरगोन तिलक सिंह, कलेक्टर भव्या मित्तल सहित अन्य अधिकारी भी जंगल में डेरा डाले रहे। मंगलवार को पुलिस ने धूलकोट क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान माहौल खराब करने वाले शेष तीन आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 1, 2026 /
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 2, 2026 /
Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान Bilaspur News के अनुसार न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पति-पत्नी ने कथित...