पाकिस्तान में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ को बहुत खौफ है। यहीं कारण है कि पाकिस्तानी वहां की हर घटना के लिए रॉ को जिम्मेदार मानते हैं। हालिया घटना पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा के बाद भी यही आरोप लगाए जाने लगे हैं। इमरान की गिरफ्तारी के बाद उनकी पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (पीटीआई) के समर्थकों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान सेना के अफसरों के आवास, एयरफील्ड, रावलपिंडी में सेना मुख्यालय और दूसरे कई स्थानों पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। पीएम के निजी आवास पर भी पथराव और आगजनी का प्रयास किया गया।
पाकिस्तान में तोड़फोड़ चल रही थी तो सोशल मीडिया में एकाएक भारतीय खुफिया एजेंसी ‘रॉ’ का जिक्र होने लगा। एक पाकिस्तानी अभिनेत्री ने रॉ की शिकायत करने के लिए दिल्ली पुलिस का लिंक मांगा। उसने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ भी शिकायत करने की मंशा जताई। दिल्ली पुलिस ने उसे ऐसा जवाब दिया कि उसकी बोलती बंद हो गई।
आमतौर पर दोनों देशों में जब कभी कोई आतंकी घटना होती है या सीमा पर तनाव रहता है तो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ और भारतीय खुफिया एजेंसी ‘रॉ’, चर्चा में आ जाती है। इन एजेंसियों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट्स देखने को मिलते हैं। पाकिस्तान के लोगों द्वारा कहा जाता है कि इसके पीछे रॉ का हाथ है, तो वहीं भारत की ओर से भी ऐसी बातें कही जाती हैं।
इमरान की गिरफ़्तारी पर सोशल मीडिया में कई तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही थीं। पाकिस्तानी अभिनेत्री सहर शिनवारी ने ट्विटर पर लिखा कि वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ‘रॉ’ के खिलाफ शिकायत करना चाहती हैं। उसने अपनी पोस्ट में दिल्ली पुलिस को भी टैग कर दिया। शिनवारी ने लिखा, ‘कोई दिल्ली पुलिस से जुड़ा ऑनलाइन लिंक दे सकता है, मुझे भारत के प्रधानमंत्री और भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के खिलाफ शिकायत करनी है, जो मेरे देश पाकिस्तान में आतंकवाद फैला रहे हैं। अगर भारतीय कोर्ट आजाद हैं (जैसा कि दावा किया जाता है), तो फिर भारतीय सुप्रीम कोर्ट मुझे न्याय दिला सकता है’।
इस ट्विट पर भारतीय पत्रकारों ने भी जमकर टिप्पणी की। दिल्ली पुलिस ने भी लिख दिया, ‘पाकिस्तान अभी हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है, लेकिन हम यह जानना चाहेंगे कि जब आपके देश में इंटरनेट बंद कर दिया गया है, तब आप ट्वीट कैसे कर रही हैं!। इस जवाब के बाद पाकिस्तानी अभिनेत्री शांत हो गई। इसके बाद उनकी ऐसी कोई पोस्ट नहीं आई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...