छत्तीसगढ़ नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब भी नर्सों की चर्चा होती है, तो कोविड-19 का चुनौती भरा दौर याद आता है। जब पूरी दुनिया में भय व्याप्त था। तब इस विपरीत परिस्थिति में हमारे डॉक्टरों और नर्सों ने जो सेवाएं दी, उसकी तुलना नहीं की जा सकती। नर्सों ने अपने परिजनों और बच्चों से दूर रहकर मरीजों की सेवा की। कई मौकों पर उन्हें परेशानियां भी झेलनी पड़ी, लेकिन वे अपने कर्तव्य से नहीं हटी। हमारी नर्स बहनों ने ईश्वर की सेवा की तरह मरीजों की भी सेवा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने फ्लोरेंस नाइटेंगल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और मानवता के लिए उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार माँ अपनों बच्चों की सेवा करती है, ठीक उसी प्रकार नर्स बहने भी मरीजों की सेवा करती है और इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं है। सेवा सबसे बड़ा धर्म है और आप सभी सेवा के क्षेत्र में है। मरीजों के ईलाज और स्वास्थ्य लाभ में आपकी बड़ी भूमिका है। आपके चेहरों पर जो मुस्कान होगी, वह मरीजों के लिए दवाईयों से अधिक कारगर होगा। उन्होंने इस मौके पर केक काटकर नर्सों के साथ अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस की खुशी मनाई और नर्सेस-डे और मदर्स-डे की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्मदिन के अवसर पर हम नर्सेस-डे मना रहे हैं, उन्होंने कितना बड़ा त्याग किया और तिरस्कार भी सहा। लेकिन बड़े परिवार से होने के बावजूद भी उन्होंने सेवा का क्षेत्र चुना और इसे नहीं छोड़ा। नर्सिंग के क्षेत्र को उन्होंने नई पहचान और प्रसिद्धि दिलाई। यही कारण है कि इतने वर्षों के बाद भी हम उनका जन्मदिन मना रहे हैं। मैं चाहता हूं कि हमारी बहन-बेटियों को भी ऐसी प्रसिद्धि मिले। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि हमने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में उल्लेखनीय कार्य किये है। पिछले साढ़े 4 वर्षों में हमने प्रदेश में 8 नये मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किये हैं। इससे प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। हमने बाजारों तक, मोहल्लों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई है। शहरों के लिए मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, बड़े नगर निगमों में दाई-दीदी क्लीनिक योजना और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हाट बाजार क्लीनिक योजना से लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं। इस अवसर पर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री पी.दयानंद, संचालक चिकित्सा शिक्षा श्री विष्णु दत्त, पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. तृप्ति नागरिया सहित वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश गुप्ता भी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...