Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 70 हजार युवाओं के बैंक खाते में अंतरण करेंगे भत्ते की राशि - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 70 हजार युवाओं के बैंक खाते में अंतरण करेंगे भत्ते की राशि

30 अप्रैल को बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 17.50 करोड़ रूपए का बेरोजगारी भत्ता

बेरोजगारी भत्ता पोर्टल पर अब तक 1.27 लाख से अधिक आवेदन

युवाओं को प्रतिमाह 2500 रूपए बेरोजगारी भत्ता

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 30 अप्रैल को राज्य के 70 हजार युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के रूप में 17.50 करोड़ रूपए की राशि ऑनलाइन अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्र्रातः 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल बेरोजगारी भत्ता के लिए चयनित युवाओं से चर्चा करेंगे। साथ ही वर्चुअल रूप से जुड़े जिलों के अन्य युवाओं से भी रू-ब-रू होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में 01 अप्रैल 2023 को बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ किया गया है। योजना के तहत अब तक 70 हजार युवाओं का बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत किया जा चुका है। बेरोजगारी भत्ता के पोर्टल पर एक लाख 27 हजार लोगों द्वारा आवेदन किया जा चुका है। बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन करने की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है और पोर्टल सभी दिनों के लिए 24 घंटे खुला है, आवेदक इस पोर्टल पर अपनी सुविधा अनुसार कभी भी आवेदन कर सकते हैं।मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा के अनुरूप बेरोजगारी भत्ते की राशि 2,500 रूपए सीधे आवेदकों के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा ट्रांसफर की जाएगी। योजना का उद्देश्य प्रदेश के बेरोजगारों को प्रतिमाह 2,500 रूपए का भत्ता देने के साथ-साथ उन्हें कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार योग्य बनाना है। बेरोजगारी भत्ता योजना के आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है। योजना के लिए आवेदन किए जाने वाले वर्ष के 1 अप्रैल को आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।इसके अलावा आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम हायर सेकेण्डरी यानी 12वीं कक्षा पास हो। साथ ही छत्तीसगढ़ के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में पंजीकृत हो और आवेदन के वर्ष की 1 अप्रैल की स्थिति में हायर सेकेण्डरी या उससे अधिक योग्यता से उसका रोजगार पंजीयन न्यूनतम दो वर्ष पुराना हो। आवेदक की स्वयं का आय का कोई स्रोत न हो और आवेदक के परिवार के सभी स्रोतों से वार्षिक आय 2.50 लाख रूपए से अधिक न हो। पारिवारिक आय हेतु तहसीलदार या उससे उच्च राजस्व अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र बेरोजगारी भत्ता की आवेदन तिथि से 1 वर्ष के अंदर ही बना हो।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया है। इसमें विजेंद्र सिंह को अयुक्त नगर निगम चिरमिरी बनाया गया है। इसी तरह राजीव पांडे को भिलाई आयुक्त से उच्च शिक्षा अपर संचालक, शशांक पांडे सोईओ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *