Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर त्वरित अमल,छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में ग्राम बांका के विजेता खिलाड़ियों को दो दिनों में मिली सम्मान राशि - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर त्वरित अमल,छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में ग्राम बांका के विजेता खिलाड़ियों को दो दिनों में मिली सम्मान राशि

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में ग्राम बांका के विजेता खिलाड़ियों
को दो दिनों में मिली सम्मान राशि

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात के दौरान दिए जा रहे निर्देशों पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित अमल किया जा रहा है। बिलासपुर जिले के बेलतरा में 12 मई को आयोजित भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री बघेल को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में ग्राम बांका के कुछ विजेता खिलाड़ियों को अब तक सम्मान राशि नहीं मिल पाने की जानकारी मिली थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कराने और संबंधित विजेता खिलाड़ियों को पात्रता अनुसार सम्मान राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश कलेक्टर बिलासपुर श्री सौरभ कुमार को दिए थे। जिस पर त्वरित अमल करते हुए जिला प्रशासन बिलासपुर ने आज बिल्हा ब्लॉक के ग्राम बांका के विजेता खिलाड़ियों की सम्मान राशि का वितरण किया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान ब्लॉक स्तर पर आयोजित विभिन्न खेलों की स्पर्धा में विजेता रहे ग्राम बांका के 34 खिलाड़ियों को नियमानुसार 30,250 रुपए की राशि वितरित की गई।
दरअसल भेंट-मुलाकात के दौरान ग्राम बांका की खो-खो खिलाड़ी प्रतिभा मरकाम ने बेलतरा में 12 मई को आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से संवाद किया था। उन्होंने छत्तीसगढ़िया खेलों के ओलंपिक आयोजन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी और यह आयोजन हर साल कराने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उन्हें मिलाकर गांव की कुछ प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस पर कलेक्टर बिलासपुर को तत्काल जांच कर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि वितरित करने के निर्देश दिए थे। जिस पर अमल करते हुए कलेक्टर ने मामले की तत्काल जांच कराई। जांच में मामला सही पाए जाने पर जनपद पंचायत के पदाधिकारियों ने ग्राम बांका पहुंचकर प्रतिभा मरकाम सहित सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि का वितरण किया।
छत्तीसगढ़िया खेलों के हब के रूप में उभरा बांका गांव  
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में बिलासपुर जिले का ग्राम बांका छत्तीसगढ़िया खेलों के हब के रूप में सामने आया है। खोखो, गिल्ली-डंडा, गेड़ी दौड़, रस्साखींच और लंबी कूद जैसे खेलों में इस गांव के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन खेलों में ब्लॉक स्तर पर प्रथम आने वाले खिलाड़ी को 1000 रूपए, दूसरे स्थान प्राप्त करने वालों को 750 रूपए और तीसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को 500 रुपए की पुरस्कार राशि दिए जाने का प्रावधान किया गया है। ग्राम बांका के ऐसे 34 खिलाड़ियों द्वारा उक्त खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर उन्हें पात्रतानुसार कुल 30,250 रुपए की सम्मान राशि जनपद पंचायत बिल्हा के पदाधिकारियों द्वारा गांव पहुंचकर प्रदान की गई।
त्वरित समाधान पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री श्री बघेल से प्रत्यक्ष मुलाकात का मौका मिलने और उनकी समस्या के त्वरित निदान हो जाने से प्रतिभा मरकाम सहित सभी खिलाड़ी और ग्रामवासी खुश हैं, वे मुख्यमंत्री को इसके लिए धन्यवाद देते नहीं थकते। इधर कलेक्टर सौरभ कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के बचे हुए खिलाड़ियों को भी एक सप्ताह में राशि वितरित कर जिला प्रशासन को प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए हैं। जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों के माध्यम से पुरस्कार राशि का वितरण किया जाना है। कलेक्टर ने कहा कि यदि किसी खिलाड़ी का बैंक खाता नहीं है तो उन्हें नगद राशि दी जाए। हर हाल में एक सप्ताह में भुगतान हो जाना चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा सुशासन का महाअभियान, इस बार और बड़े पैमाने पर होगी कार्रवाई

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...

छत्तीसगढ़: अप्रैल में ही आग उगल रहा मौसम, अगले 4 दिन और भारी पड़ेंगे

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के महीने में ही तापमान जून जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

सक्ती फैक्ट्री हादसा: मृतकों को मुआवजा, घायलों का इलाज जारी

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना में अब तक 17 श्रमिकों की मौत हो चुकी है,...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, 20 अप्रैल से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...

सहायक शिक्षक 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...

छोटू एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़े नियम, जान लें रिफिल की टाइमिंग और फायदे

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर...

Breaking News : छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता सहित बड़े फैसले

By Reporter 5 / April 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...

बिलासपुर से अयोध्या धाम स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 श्रद्धालु शामिल

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग से श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत हुई है। बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 तीर्थ यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *