Google Analytics Meta Pixel  मितानिनों की समस्याओं के समाधान और सुविधाओं में वृद्धि के लिए होगी कोशिश - डॉ चरणदास महंत - Ekhabri.com

 मितानिनों की समस्याओं के समाधान और सुविधाओं में वृद्धि के लिए होगी कोशिश – डॉ चरणदास महंत

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत ने मितानिनों को 4 हजार रूपये स्वेच्छा अनुदान राशि के चेक का किया वितरण

 जांजगीर-चांपा- छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने जांजगीर-चांपा जिला बम्हनीडीह विकासखंड के नगर सारागांव के डॉ भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय मितानिन सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राजगीत गायन और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के साथ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मितानिनों द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है, उनका कार्य सराहनीय और वंदनीय है। उन्होंने मितानिनों की समस्याओं के समाधान और सुविधाओं में वृद्धि के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। डॉ महंत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिनों द्वारा आम लोगों की स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने मितानिनों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रति मितानिन चार हजार रुपये के स्वेच्छानुदान राशि का चेक और रामचरित मानस, हनुमान चालीसा देकर सम्मानित किया।

एक मितानिन गांवों के घर-घर जाकर सेवाएं प्रदान करती हैं जो सराहनीय हैं – सांसद  ज्योत्सना महंत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद  ज्योत्सना महंत ने कहा कि मितानिन का कार्य बहुत ही बड़ा होता है। जहां तक डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी नहीं पहुंच पाते वहां भी मितानिन पहुंचती है। मितानिन गांवों के घर-घर घूमकर जो सेवाएं प्रदान करती है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि एक महिला ही अपने परिवार को अच्छे संस्कार दे सकती है। जिससे समाज का बेहतर विकास होता है। सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने मितानिन महिलाओ के बीच बैठकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनसे चर्चा भी किया।  इसी प्रकार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सिसोदिया ने कहा कि मितानिन समुदाय और स्वास्थ्य विभाग के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। गर्भवती माताओं का पंजीयन, संस्थागत प्रसव, शिशुओ का टीकाकरण, गैर संचारी, व संचारी रोगों के रोकथाम सहित अन्य विभिन्न कार्यों में मितानिनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है जो एक अति महत्वपूर्ण कार्य है।  इस अवसर पर अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रमेश पैगवार, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष  भगवानदास गढ़वाल,  जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाडीन,  गुलजार सिंह ठाकुर, श्री राघवेंद्र कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष सारागांव  रामकिशन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सिसोदिया,  जिला कार्यक्रम प्रबंधक  उत्कर्ष तिवारी सहित बड़ी संख्या में मितानिन उपस्थित थी।

Read Also  उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश, दिल्ली-एनसीआर में भी आज होगी बरसात
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *