सरगुजा जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर ग्राम बिलासपुर स्थित खांडसारी उद्योग है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 8 से 9 सालों में आधा दर्जन से अधिक लड़कियां गायब हो गई है। इसके पीछे खांडसारी उद्योग में कार्यरत दूसरे राज्यों के मजदूर हैं। वे गांव की भोली-भाली लड़कियों को बहलाकर भगा ले जाते हैं। इसकी शिकायत करने पर खांडसारी उद्योग के संचालक अपने मजदूरों को समझाने और नियंत्रण करने की जगह ग्रामीणों को धमकी देते हैं। वहीं जिला प्रशासन भी कार्रवाई नहीं करता है।
ग्राम बिलासपुर के मद्धिम साय प्रजापति की बेटी पिछले 6 साल से लापता है। उस समय उसकी उम्र 13 वर्ष थी। पिता ने बेटी के लापता होने की शिकायत थाने से लेकर कलेक्टर तक की, लेकिन आज तक कोई सुराग नहीं लग सका। पूरा परिवार और गांव के लोग जिंदा या मुर्दा लाने की गुहार लगा रहे हैं। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि इस इलाके से आधा दर्जन से अधिक लड़कियां गायब हो गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि पास में बने खांडसारी उद्योग में काम करने आने वाले मजदूर हैं। ये मजदूर दूसरे राज्यों के हैं। वे फैक्ट्री में काम करने के साथ लड़कियों को अपने जाल में फंसा लेते हैं और बाद में उसे बहला-फुसलाकर बाहर भगा ले जाते हैं।
एडिशनल एसपी शुक्ला ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। टेक्निकल टीम की निशानदेही के आधार पर पुलिस तीन बार छत्तीसगढ़ से बाहर तलाश करने की गई, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई है। फिर भी मामले की जांच अभी जारी है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि गांव में स्थापित खांडसारी उद्योग के संचालक के हौसले इतने बुलंद हैं कि ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने पर धमकी देते हैं। बावजूद इसके सरगुजा पुलिस पिछले 6 सालों लापता लड़की का आज तक पता नहीं लगा सकी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...