जीवन जन्म और मृत्यु के बीच का छोटा सा अंतराल है। इसलिए इस अंतराल में खुश रहिये और दूसरों को खुश करिए…जीवन के हर एक क्षण का आनंद लीजिये।
एक जादुई गुण है जो हम सब के अन्दर है, वो हमारी उर्जा बदल देता है और हमारे प्रति दूसरों की धारणा बदल देता है। उसे ईमानदारी कहते हैं। हज़ारों सम्बन्ध रखना कोई चमत्कार नहीं है। चमत्कार ये है कि आप एक ऐसा सम्बन्ध रखें जो तब भी आपके साथ खड़ा रहे जब हज़ारों आपके खिलाफ हों।










