बीजापुर जिले में दो सौ से अधिक स्कूल पुनः संचालित
रायपुर-बीजापुर के स्कूली बच्चों के बीच पहुंचे उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा समर कैम्प में उत्साह के साथ खेल, नृत्य, वादन, मूर्ति कला, चित्रकारी आदि में भाग लेते बच्चों को देखकर भावुक हो गए। उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर खुशियां बांटी। गौरतलब है कि वर्ष 2005 के दौरान सलवा जुडूम के समय हजारों स्कूले बंद हो गई थी जिसमें केवल बीजापुर जिले के ही 300 स्कूल बंद हुए थे, इनमें से 200 स्कूलों को पुनः शुरू किया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर बस्तर अंचल के बंद पड़े इन स्कूलों को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पुनः संचालित कराने के लिए अभियान छेड़ा गया था।
बीजापुर में फिर से शुरू कराए गए इन स्कूलों के बच्चों में आत्मविश्वास भरने उनके प्रतिभा को निखारने के लिए एक साथ एक हजार बच्चों को समर कैंप में विभिन्न गतिविधियां सिखाई जा रही है जिसमें सभी प्रकार के खेल, नृत्य, वादन, मूर्ति कला, चित्रकारी सहित बच्चों के रुचि के अनुसार उनको उन विद्या मे निपुण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उद्योग मंत्री श्री लखमा ने कहा वे स्वयं पढ़ाई से वंचित रह गए, इसलिए पढ़ाई के महत्व को बहुत अच्छे से समझते हैं और वे नहीं चाहते कि कोई भी गरीब, आदिवासी बच्चा पढ़ाई से वंचित हो इसलिए हमने शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय शिक्षित युवाओं के सहयोग से स्कूलों को प्रारंभ किए गए हैं। स्थानीय युवाओं को शिक्षादूत के रूप में चयन कर रोजगार से जोड़ने की यह पहल बहुत ही सराहनीय है।
बच्चों के साथ बांटी खुशियां
उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा बंद पड़े स्कूलों को फिर से प्रारंभ कराने में क्षेत्रीय विधायक श्री विक्रम मंडावी और कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा सहित जिला प्रशासन के पूरी टीम बधाई दी। समर कैंप में शामिल बच्चों के साथ मंत्री श्री कवासी लखमा ने नृत्य में भाग लेकर खुशियां बांटी। बच्चों ने भी उन्हें अंग्रेजी, हिन्दी एवं गोण्डी, हल्बी में गीत सुनाया। श्री लखमा ने इन बच्चों को शाबासी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम, उपाध्यक्ष श्री कमलेश कारम, जिला पंचायत एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, युवा आयोग के सदस्य श्री प्रवीण डोंगरे, कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा, सीईओ जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...
By User 6 /
March 15, 2026 /
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 16, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...