0 सिरपुर में एक दिवसीय विचार संगोष्ठी का आयोजन
रायपुर , पुरातत्व नगरी सिरपुर में एक विचार विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया । संगोष्ठी के दौरान रायपुर के वरिष्ठ इतिहासकार प्रो. डॉ. एस.एल. निगम, डॉ. रमेंद्रनाथ मिश्र और ग्राम सिरपुर निवासी प्रधान पाठक आदित्य सिंह ठाकुर ने संबंधित विषय पर अपने विचार रखे। इस दौरान संगोष्ठी में उपस्थित स्कूली बच्चों के सिरपुर और उससे जुड़ी इतिहास की जिज्ञासा और संबंधित प्रश्नों का समाधान भी किया। इतिहासकारों ने सिरपुर के वैभवशाली इतिहास के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। इस संगोष्ठी का आयोजन सिरपुर के कांवरिया शेड मेला मैदान में किया गया। संगोष्ठी में इतिहास में रुचि रखने वाले स्कूल, कॉलेज सहित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागी उपस्थित थे।
संगोष्ठी के दौरान पुरातत्वविद डॉ.एल.एस. निगम ने कहा कि हम अपने पुरातात्विक चीजों को सहेज कर रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन ने सिरपुर के ऐतिहासिक मन्दिर को बचा कर रखा है जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। इतिहासकार डॉक्टर रमेंद्रनाथ मिश्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में दक्षिण कौशल में जो भी स्थापनाएं हुई वो आज पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है। सिरपुर के माटी-माटी में भगवान निवास करते है। आरंग और सिरपुर में ताम्र-पत्र मिले जिसे हमने शासन की मदद से सहेज कर रखा है। उन्होंने कहा कि जन जागरण में युवाओं की जिम्मेदारी है विकास के लिए कार्य करें ताकि हम अपनी संस्कृति और पर्यटन क्षेत्रों को बचा पाएं और इसके लिए हमें खुद जिम्मेदारी उठानी होगी। वक्ता आदित्य सिंह ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कई ऐतिहासिक धरोहर है।
उनमें सिरपुर सबसे प्राचीन व विश्व प्रसिद्ध है। अभी भी इस शानदार जगह में कई अनछुए पहलू हैं। प्राचीन काल में यहाँ घने जंगल थे, महानदी के इस तट पर मिट्टी के बड़े-बड़े टीले थे। जिनके नीचे लक्ष्मण देव मंदिर, बोध प्रतिमाएँ आदि प्राचीन मूर्तियाँ मिली। संगोष्ठी के समापन के बाद अतिथियों और स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सिरपुर के ऐतिहासिक स्थल का अवलोकन किया। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। आभार व्यक्त अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा ने किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...