ग्रेटर नोएडा के हिम सागर अपार्टमेंट की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने ड्रेस कोड लागू किया है। इस नियम के मुताबिक, सोसाइटी में लुंगी और नाइटी पहनकर घूमना मना है। सोसाइटी के सचिव ने यह नोटिस जारी किया है। नोटिस में लिखा है कि आम क्षेत्रों और पार्कों में अपने पहनावे का ध्यान रखें। दूसरे लोगों को असहज महसूस न हो और कोई आपके ऊपर सवाल खड़े न करे, ऐसे कपड़े ही पहनें। सोसाइटी का ये फरमान 10 जून को जारी किया गया था। नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ग्रेटर नोएडा में पी चार में हिम सागर अपार्टमेंट सोसाइटी स्थित है, जिसमें करीब 300 परिवार रहते हैं। नोटिस जारी होने के बाद सोसाइटी के लोगों में बहस भी छिड़ गई है। कुछ लोगों का कहना कि पहनावे को लेकर टिप्पणी करना उचित नहीं है, तो कुछ का कहना कि पहनावा सबका अलग-अलग ही होता है, इससे किसी को भी खराब नहीं लगना चाहिए।
अपार्टमेंट के सचिव हरि प्रकाश की ओर से जारी नोटिस में लिखा है, “सभी निवासी यहां के सदस्य हैं। आप सभी से अपेक्षा की जाती है कि जब कभी सोसाइटी में घूमें तो अपने व्यवहार और पहनावे पर विशेष ध्यान रखें। अपने व्यवहार से किसी को आपत्ति करने का मौका न दें। आपके बालक और बालिका भी आपसे सीखते हैं। अतः सभी से अनुरोध है कि लुंगी और नाइटी घर से बाहर नहीं पहनें, क्योंकि ये घर का पहनावा है। लिहाजा, लुंगी और नाइटी पहनकर सोसाइटी में नहीं घूमें।”
सोसाइटी परिसर में यह नोटिस चस्पा किया गया है। उसके बाद से ही कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। सोसाइटी के वाट्सएप ग्रुप्स में भी लोग दो खेमों में बंट गए हैं। नोटिस सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह से अपना पक्ष रख रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सोसाइटी ने सही फैसला लिया है। घर के भीतर पहने जाने वाले कपड़ों को सार्वजनिक जगहों पर पहनकर नहीं आना चाहिए।
कुछ लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। उसकी अपनी आजादी है। इस पर पाबंदी लगाने का अधिकार हाउसिंग सोसाइटी को नहीं है। यह कहीं नहीं लिखा हुआ है कि लुंगी या नाइटी पहनकर सार्वजनिक स्थानों पर जाना गलत है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 17, 2026 /
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...