पहली जुलाई से कई नियम बदलने वाले हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी नियम हैं, जो सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगे। आइए जानते हैं एक जुलाई महीने की पहली तारीख से क्या-क्या बदलने वाला है।
खराब जूते-चप्पलों पर पाबंदी
पहली जुलाई से एक अहम बदलाव जुते-चप्पलों से जुड़ा है। केंद्र सरकार ने जुलाई से देशभर में क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर लागू करने का एलान किया है। इसके लागू होने से खराब क्वालिटी के जूते-चप्पलों की बिक्री पर पाबंदी लग जाएगी। सभी फुटवियर कंपनियों के लिए इन नियमों का पालन करना जरूरी हो जाएगा।
एचडीएफसी बैंक बन जाएगा दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक
हाऊसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन दीपक पारेख ने कहा कि निगम का एचडीएफसी बैंक के साथ विलय जुलाई से प्रभावी होगा। विलय के बाद एचडीएफसी बैंक मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। एचडीएफसी बैंक ने पिछले साल 4 अप्रैल को लगभग 40 अरब डॉलर के सौदे में सबसे बड़े घरेलू बंधक ऋणदाता एचडीएफसी का अधिग्रहण करने पर सहमति व्यक्त की थी।
बदलेंगी पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें
पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोल-डीजल और एलपीजी कीमतों की समीक्षा करती है। ऐसे में एक जुलाई से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बदलाव दिख सकता है। बीते दो महीनों में पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी कर उपभोक्ताओं को राहत दी थी। इस बात के कयास लग रहे हैं कि जुलाई से एलपीजी की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है।
सीएनजी- पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव संभव
जुलाई से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव हो सकता है। दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड और मुंबई की महानगर गैस लिमिटेड हर महीने के पहले दिन गैस कीमतों की समीक्षा करती है। इसके अलावा जेट फ्यूल फ्यूल के भाव भी महीने के पहले दिन तय किए जाते है।
रिजर्व बैंक बचत बॉन्ड की दरों में बदलाव
लोग एफडी में निवेश को सबसे सुरक्षित मानते हैं। हालांकि, एफडी के अलावा भी कई विकल्प हैं, जिनमे निवेश कर बढ़िया मुनाफा बनाया जा सकता है। ऐसा ही एक तरीका आरबीआई के फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड में निवेश है। जुलाई 2023 से इनपर मिलने वाला ब्याज दर बैंकों की एफडी से भी अधिक होगा। फिलहाल, इस पर बॉन्ड पर 7.35 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है। इसे बढ़ाकर 8.05 फीसदी किया जा सकता है।
आधार-पैन लिंक नहीं किया तो होगी परेशानी
आपने भी अभी तक अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक नहीं किया है, तो जुलाई से आपको परेशानी हो सकती है। आधार पैन लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून 2023 थी। पहली जुलाई 2023 आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा। पैन-आधार की ऑनलाइन लिंकिंग में समस्या आने पर इसे NSDL और UTITSL के पैन सेवा केंद्रों से ऑफलाइन भी करवा सकते हैं। अगर सरकार ने आधार और पैन को लिंक करने की तिथि को आगे बढ़ाई तो आपको राहत मिल सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...