महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन की आहट सुनाई देने लगी है। इसके संकेत भापजा के प्रदेश अध्यक्ष के ताजा बयान से मिले हैं। गत दिनों पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना सांसद संजय राउत की मुलाकात के बाद महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बड़ा बयान दिया है। पाटिल ने कहा कि जब अलग-अलग दलों के दो बड़े नेता मिलते हैं तो चाय-बिस्कुट की नहीं, राजनीति की बात होती है।
पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना सांसद संजय राउत की मुलाकात के बाद महाराष्ट्र में सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। लोग सत्ता परिवर्तन की चर्चा करने लगे हैं। महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से जब इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जब अलग-अलग पार्टी के दो बड़े नेता मिलते हैं तो राजनीतिक चर्चा होती है। अगर वे दो घंटे से अधिक समय तक बैठक करते हैं तो जाहिर सी बात है कि वे चाय-बिस्कुट की चर्चा नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में किसी भी तरह का फैसला नहीं हुआ।
गौर हो कि शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत तथा फडणवीस के बीच शहर के एक होटल में शनिवार को मुलाकात हुई थी। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने बाद में कहा था कि राउत के साथ हुई मुलाकात शिवसेना के मुखपत्र सामना के वास्ते लिए गए एक साक्षात्कार के संबंध में थी। राउत सामना के कार्यकारी संपादक भी हैं।
वहीं, शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा था कि मैं कुछ मुद्दों पर चर्चा करने के लिए देवेंद्र फडणवीस से मिला। वह पूर्व मुख्यमंत्री हैं और इसके अलावा, वह महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता हैं और भाजपा के बिहार प्रभारी हैं। इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया था।
संजय राउत ने इस मुलाकात पर कहा था कि हमारे बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं। मुख्यमंत्री उदभव ठाकरे को हमारी बैठक के बारे में पता था। राउत ने मुंबई के एक होटल में फडणवीस से मुलाकात की थी। राउत पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता बंटवारे के फार्मूले को लेकर भाजपा विरोधी रुख के लिए सुर्खियों में थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...