Google Analytics Meta Pixel सात साल बाद घर में बेटी पैदा हुई तो पिता ने पैरों से दबाकर ले ली जान - Ekhabri.com

सात साल बाद घर में बेटी पैदा हुई तो पिता ने पैरों से दबाकर ले ली जान

हरियाणा के यमुनानगर में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई। यहां के पिता ने महज छह दिन पहले पैदा हुई बेटी को पैरों से दबाकर मार डाला। सदर यमुनानगर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है।

उतर प्रदेश के जिला शामली के थाना भवन गांव निवासी वर्षा ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले रूपनगर निवासी नीरज के साथ हुई थी। उसका पति नीरज मजदूरी करता है। शादी के सात साल बाद उसने सिविल अस्पताल में 24 सितबंर को एक बच्ची को जन्म दिया। बेटी पैदा होने से उसका पति नीरज खुश नहीं था।

वर्षा ने बताया कि जबसे बेटी पैदा हुई नीरज बोल रहा था कि गुडिय़ां क्यों आई। गत रात करीब साढे 11 बजे वह अपनी मां यानी मेरी सास के घर से आया। उसकी मां रूपनगर में ही दूसरे मकान में रहती है। वहां से आने के बाद वह अपनी पत्नी और बच्ची के पास लेट गया। रात करीब साढे तीन बजे उसने सो रही बच्ची के ऊपर पैर रख कर उसकी हत्या कर दी। जब य‍ह देखा तो मां वर्षा ने इसकी सूचना अपनी बहन रितू को दी। उसने आकर देखा कि बच्ची मृत पडी हुई है तो इसकी सूचना सदर यमुनानगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया।

Read Also  जानें कौन हैं रानी कमलापति जिनके नाम से भारत का सबसे हाईटेक रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी

मृतक बच्ची की मां वर्षा का आरोप है कि आरोपी पति नीरज उसके साथ पहले भी झगडे करता था, लेकिन जबसे उसने बेटी को जन्म दिया है, वह तब से ज्यादा उसके साथ झगडा कर रहा था। वह रात को करीब साढे 11 बजे आकर उनके पास लेट गया और मौका लगते ही बच्ची के ऊपर टांग रखकर बच्ची की हत्या कर दी। आरोप है कि वर्षा की बहन रितू के साथ भी उसने रात को झगडा किया था।

वर्षा ने बताया कि शादी के साल 7 साल के बाद बहुत मन्नतें मांगने के बाद बच्ची का जन्म हुआ था। बच्ची होने की खुशी को भी अभी नहीं मना पाए थे कि उसकी हत्या कर दी गई। जांच अधिकारी थाना सदर यमुनानगर प्रभारी सुभाष चंद का कहना है कि उन्हें सुबह ही बच्ची की हत्या करने बारे सूचना मिली है। उन्होंने बच्ची की मां वर्षा के बयान पर पिता नीरज के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है,  उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *