विधानसभा आम निर्वाचन के सफल संचालन के लिए नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्स ने दिया प्रशिक्षण
निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं एवं नियमों के साथ ही हृदयाघात, सर्पदंश, मिर्गी जैसी मेडिकल इमरजेंसी के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया
रायपुर-प्रदेश में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा सभी 33 जिलों के रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को 18 जुलाई से 21 जुलाई तक चार दिनों का आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। राज्य के भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ प्रशिक्षु अधिकारियों को भी प्रशिक्षण में शामिल किया गया था। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को 22 जुलाई को एक दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आए राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स ने प्रदेश के अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी।भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों की मौजूदगी में 18 जुलाई से राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स ने अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की शुरूआत की। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने उद्घाटन सत्र में अधिकारियों को निर्वाचन के सफल संचालन के लिए प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित किया। राज्यभर से आए लगभग 300 अधिकारियों को छह बैचों में विभाजित कर प्रतिदिन प्रातः साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक प्रशिक्षण दिया गया। नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्स ने रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता, नाम निर्देशन, जिला निर्वाचन प्रबंधन कार्यक्रम, पोस्टल बैलेट, मतगणना, निर्वाचन परिणामों की घोषणा आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया। सभी अधिकारियों को ईवीएम मशीनों के संचालन का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। अधिकारियों ने ईवीएम मशीन को स्वयं संचालित कर इसकी कार्यप्रणाली को समझा। निर्वाचन के विषयों के साथ-साथ निर्वाचन के दौरान मेडिकल इमरजेंसी की घटनाओं जैसे हृदयाघात, सर्पदंश, मिर्गी जैसी स्थितियों में जनहानि को रोकने के बारे में भी अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 16, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...
By User 6 /
May 17, 2026 /
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...
By User 6 /
May 19, 2026 /
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...
By User 6 /
May 19, 2026 /
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...
By User 6 /
May 17, 2026 /
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...
By User 6 /
May 16, 2026 /
रायपुर, 16 मई 2026।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई, जहां एक साधारण महिला ने अपने संघर्ष और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। ग्रामीण आजीविका...