निजी एफएम रेडियो चैनल की पहल की मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि भांचा राम के सुन्दर स्मृतियों को सहेजने जुट रहे हजारों हाथ
मुख्यमंत्री ने ‘राम पथ से राम वन‘ का किया शुभारंभ
सुकमा के रामाराम और कोरिया के सीतामढ़ी-हरचौका के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने निवास परिसर से निजी एफएम रेडियो चैनल की पहल ‘राम पथ से राम वन‘ का शुभारंभ किया और इसमें शामिल दो वाहनों को सुकमा जिले के रामाराम और कोरिया जिले के सीतामढ़ी-हरचौका के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ‘राम पथ से राम वन‘ के माध्यम से भगवान राम की छत्तीसगढ़ यात्रा में शामिल प्रमुख स्थानों की मिट्टी एकत्रित कर इसके अंतिम पड़ाव माता कौशल्या धाम चंदखुरी में वृक्षारोपण किया जाएगा। साथ ही इस यात्रा के दौरान एफएम चैनल द्वारा भगवान श्रीराम की छत्तीसगढ़ यात्रा से जुड़ी कहानियों और मान्यताओं को भी आमजनों के साथ साझा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर रामपथ से रामवन मुहिम से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दी और इस पहल की सराहाना भी की। उन्होंने कहा कि भगवान राम हम सबके है और छत्तीसगढ़ उनका ननिहाल है। मुख्यमंत्री ने कहा हम भाग्यशाली है कि हमें राम-वन-गमन पथ को विकसित करने का अवसर मिला और 09 प्रमुख स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है। शासन की इस पहल से हजारों लोग और संस्थाएं स्वस्फूर्त जुड़ते जा रहे है, यह बहुत अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी में भगवान राम बसते है और इस पवित्र मिट्टी को लाकर वृक्षारोपण का पुनीत कार्य किया जाएगा। यह वृक्ष भगवान राम के यात्रा की स्मृति का प्रतीक होगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में वनवास काल में भगवान राम की छत्तीसगढ़ यात्रा में शामिल स्थानों को राम-वन-गमन पथ के रूप में विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। शासन की इस पहल से लगातार अन्य लोग भी जुड़कर अपनी भगीदारी निभा रहे है। एफएम चैनल द्वारा रामपथ से रामवन की पहल से राम-वन-गमन पथ के प्रमुख स्थानों जैसे कोरिया के सीतामढ़ी-हर चौका, सरगुज़ा के रामगढ़ जांजगीर चांपा के शिवरीनारायण, बलौदा बाजार के तुरतुरिया, रायपुर के चंदखुरी, गरियाबंद के राजिम, धमतरी के सिहावा, बस्तर के जगदलपुर और सुकमा के रामाराम से मिट्टी एकत्रित कर माता कौशल्या धाम परिसर चंदखुरी में वृक्षारोपण किया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...
By User 6 /
May 2, 2026 /
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
May 1, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...