रायपुर-राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ी कला को बढ़ावा देने के लिए गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में आदिवासी कारीगर मेला का आयोजन किया गया। मेला जिले के आदिवासी कारीगरों द्वारा निर्मित हस्तकला उत्पादों के विक्रय एवं कला को बढ़ावा देने संस्था ट्राईफैड द्वारा आयोजित किया गया। ट्राईफैड का उद्देश्य जनजातीय कारीगरों द्वारा उत्पादित उत्पादों का विपणन और लॉजिस्टिक विकास को बढ़ावा देना है। मेेले में जिले के सभी विकासखण्डों से राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्व-सहायता समूहों के आदिवासी परिवारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। स्व-सहायता समूह द्वारा मेले में बांस से निर्मित सामग्री, टोकनी, सूपा, मछली पकड़ने का यंत्र, पूजा सामग्री, महिलाओं के गले एवं कान के मिट्टी की बालियॉं, टॉप्स, फ्लावर डेकोरेशन आईटम, धान की ज्वैलरी में गले का हार, राखियॉं एवं अंगूठी आदि, छिन के पत्तों के आधुनिक सजावटी सामान, चटाई, मिट्टी के कलात्मक बर्तन, लोहे के औजार, सूखे वनोपज से निर्मित सजावटी सामान और मिट्टी पर नक्काशी की गई मूर्तियों की प्रदर्शनी लगाई गई।आदिवासी कारीगर मेला में एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक ने बताया कि एनआरएलएम अंतर्गत गठित आदिवासी स्व-सहायता समूहों के द्वारा निर्मित जिले की विशिष्ट पहचान दिलाने वाले उत्पादों को सूचीबद्ध कर ट्राईफैड के माध्यम से विभिन्न शहरों में विक्रय के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। उन्होने आदिवासी कारीगरों को भी महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क रीपा में जगह देकर उत्पादों का निर्माण करने तथा ट्राईफेड संस्था के लिंक करने की बात कही। कार्यक्रम में ट्राईफेड दिल्ली से कर्नल विनीत प्रभात, हस्तशिल्प विकास बोर्ड रायपुर केे श्री एल एस भट्टी, क्षेत्रीय प्रबंधक ट्राईफेड श्री पी एस चक्रवर्ती, सीईओ जनपद पंचायत गौरेला, जनपद सीईओ पेण्ड्रा, सहित सहायक परियोजना अधिकारी और जिला एवं जनपद स्तर के विकास विस्तार अधिकारी उपस्थित थे। anabolik steroid escort
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 19, 2026 /
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...