Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान: गंभीर कुपोषित नन्हे भियान की लौटी मुस्कान - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान: गंभीर कुपोषित नन्हे भियान की लौटी मुस्कान

पौष्टिक खान पान और देखभाल से हुआ कुपोषण मुक्त
रायपुर- मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत छत्तीसगढ़ को कुपोषण एवं एनीमिया मुक्त बनाने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। इसके तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों और महिलाओं को पौष्टिक गरम भोजन दिया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। कई बच्चों के चेहरों पर मुस्कान फिर लौट आई है। विगत साढ़े चार साल में लगभग 2 लाख 65 हजार बच्चे कुपोषण से मुक्त हुए हैं और डेढ़ लाख महिलाएं एनीमिया से बाहर आ गई हैं। इनमें महासमुंद ज़िले के सेक्टर पटपरपाली के साल्टेभाठा पंचायत के बैगा खम्हरिया गांव की श्रीमती टोमेश्वरी पटेल एवं श्री नारद पटेल का पुत्र भियान पटेल भी शामिल है।
एक समय था जब नन्हे भियान का वजन निरंतर कम होता जा रहा था जिससे वह गंभीर कुपोषण का शिकार हो गया। उसका वजन घटकर 7.200 किलोग्राम हो गया था। भियान की खाने के प्रति उदासीनता बढ़ती जा रही थी और वह गुमसुम सा होने लगा था। जबकि उसकी उम्र के अन्य बच्चे स्वस्थ और चंचल थे। गृहभेंट और वृद्धि निगरानी के के लिए गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा उसके परिवार से इस संबंध में चर्चा की और पोषण संबंधी जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी बैगा खम्हरिया में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत रोज गर्म पोष्टिक भोजन देने की वजह से पाँचवें माह में ही उसके वजन में दो किलो की बढ़ौतरी हो गई इससे वह कुपोषण के मध्यम श्रेणी में आ गया। पौष्टिक आहार और नियमित देखभाल से एक साल के भीतर उसका वजन बढ़कर 5 किलो हो गया है। गंभीर कुपोषण से मुक्त होकर अब सामान्य श्रेणी में आ गया है।  इससे नन्हे भियान के चेहरे पर मुस्कान फिर लौट आई है।
अधिकारियों ने बताया कि मई 2022 को भियान का वजन लेने पर पता चला कि उसका वजन 7.200 किलोग्राम है। उम्र के अनुसार उसका वजन निर्धारित सीमा से बहुत कम था, इसलिए उसे गंभीर कुपोषण श्रेणी में रखा गया। आंगनबाड़ी केन्द्र में उसे धीरे-धीरे रेडी टू ईट खिलाने और खिचड़ी खिलाने का प्रयास शुरू किया गया। माता-पिता को भी समझाइश दी गई। बच्चों के साथ खेल खेल में खिलाने का प्रयास किया गया। इससे उसकी खाने के प्रति उसकी रूचि बढ़ने लगी। भियान को लगातार निगरानी में रखकर परिवारजनों का निरंतर फॉलोअप किया गया। इससे गंभीर कुपोषण के स्तर से ऊपर उठता हुआ भियान 10 अक्टूबर 2022 को मध्यम की श्रेणी में आ गया। इससे उसके परिवार वाले बहुत खुश हुए और उनका विश्वास भी बढ़ा। अब भियान 7.2 कि. ग्रा. से 11.9 किग्रा तक सफर कर सामान्य स्तर पर आ गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *