Google Analytics Meta Pixel जिले में लम्पी स्कीन रोग की आहट पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने लिया त्वरित संज्ञान - Ekhabri.com

जिले में लम्पी स्कीन रोग की आहट पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने लिया त्वरित संज्ञान

पंचायत एवं पशुपालन विभाग को आपसी समन्वय के साथ मवेशियों के उपचार और रोग के संक्रमण के रोकथाम हेतु कार्य करने के निर्देश
लंपी स्कीन रोग के संक्रमण से बचाव हेतु सभी विकासखण्डों में टीम गठित एवं जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित

अम्बिकापुर-जिले में लम्पी स्कीन रोग के आहट से पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने विशेष संज्ञान लेते हुए इस रोग से मवेशियों के बचाव और उपचार के लिए विभाग को निर्देशित किया है। इसके साथ ही उन्होंने रोग की रोकथाम के लिए पंचायत और पशुपालन विभाग को आपसी समन्वय करते हुए कार्ययोजना पर अमल करने निर्देशित किया है।
पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक ने बताया कि लम्पी स्कीन डिसीज एक विषाणु (वायरल) जनित रोग है। जो मुख्यतः मच्छर मक्खी के काटने एवं दूसरे पशु के सम्पर्क में आने से फैलता है। जिले में 4 लाख से अधिक पशुधन है। लम्पी स्कीन रोग से रोकथाम एवं बचाव के उपाय टीकाकरण ही एकमात्र बचाव का तरीका है। इस रोग हेतु गोट पॉक्स टीका लगाया जाता है।

मवेशियों को रोग से बचाने पशुपालकों से अपील- नये जानवरों को अलग रखें और इस रोग से संक्रमित पशु को अलग रख के उसका उपचार करना चाहिए। उचित कीटनाशक का उपयोग कर मच्छर मक्खियों तथा अन्य बाह्य परजीवियों का नियंत्रण करना चाहिए। वर्तमान में जिले में इस रोग से संक्रमित लगभग 15 पशुओं की पहचान की गई है। जिन्हें आइसोलेट कर समुचित उपचार किया जा रहा है। संक्रमित घुमंतु पशुओं को बौरीपारा के अस्थाई शेड में रखा गया है एवं शेष पशुओं को पशुपालकों के घर पर ही आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है।
जिले में वर्ष 2022-23 में गौठनों के माध्यम से शिविर कर 3 लाख 26 हजार 976 पशुओं में टीकाकरण किया गया है एवं वर्ष 2023-24 में 90 हजार टीकाद्रव्य क्रय किया गया है जिसमें से 67580 पशुओं का आज तक टीकाकरण किया गया है जो निरंतर जारी है। जिले में लंपी स्किन रोग के संक्रमण से बचाव हेतु सभी विकासखण्डों में टीम गठित कर दी गई है एवं जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दैनिक निगरानी की जा रही है। निगरानी दलों पर रोग के रोकथाम एवं समुचित उपचार हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही दलों को गौठानों में शिविर आयोजित कर पशुपालकों को रोग से बचाव व रोकथाम हेतु जागरूक करने के निर्देश दिये गये हैं। लम्पी स्किन रोग के संक्रमण से बचाव हेतु सभी विकासखण्डों में टीम गठित एवं जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित- एलएसडी रोग के रोकथाम एवं समुचित उपचार हेतु टीम गठित कर चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त टीम के नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारी पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ रूपेश कुमार सिंह 9179502700 एवं सहायक नोडल अधिकारी सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री अमित वर्मा +91-9753933500 एवं परिचारक श्री निरज कुमार सिन्हा +91-7587360135 सदस्य होंगे। उक्त गठित टीम में विकासखंड अम्बिकापुर (ग्रामीण) हेतु पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ सुनिल मिंज +91-7000101336 को नोडल अधिकारी एवं पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ प्रताप नारायण गहिरवार को सहायक नोडल अधिकारी, विकासखंड लखनपुर हेतु पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ मोहिनी श्रीवास्तव +91-7587349677 को नोडल अधिकारी एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री सुखदेव तिर्की को सहायक नोडल अधिकारी, विकासखंड लुण्ड्रा हेतु पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ हरिशंकर प्रजापति +91-9836580429 को नोडल अधिकारी एवं पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ विशाल बंसल को सहायक नोडल अधिकारी, विकासखंड सीतापुर हेतु श्री पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ रितेश जायसवाल +91-9836117218 एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री मुरारी गुप्ता को सहायक नोडल अधिकारी, विकासखंड मैनपाट हेतु पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ डायमंड साहू +91-8319110789 को नोडल अधिकारी एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी डॉ रमाकांत पैंकरा को सहायक नोडल अधिकारी, विकासखंड बतौली हेतु पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ अनिल चौहान +91-9424263453 एवं पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ चन्द्रशेखर सिंह को सहायक नोडल अधिकारी, विकासखंड उदयपुर हेतु पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ राहुल पेण्ड्रो +91-9827811852 को नोडल अधिकारी एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री हरकेश चौधरी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली छत्तीसगढ़ में

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *