रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के विधायक कालोनी में आयोजित श्री शिवशक्ति मंदिर-प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।











