Google Analytics Meta Pixel युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात : अंबिकापुर को मिली इंडोर स्टेडियम और डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात - Ekhabri.com

युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात : अंबिकापुर को मिली इंडोर स्टेडियम और डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात

cake
cake

मूक बधिर बच्चों के लिए राज्य स्तर पर शुरू होगा एक रेजिडेंशियल कालेज
सरगुजा संभाग के सभी जिलों में शुरू होंगे शासकीय बीएड कालेज
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में लॉ कॉलेज की घोषणा
सूरजपुर में प्रारंभ होगी वुशू खेल अकादमी

रायपुर-रायपुर की तरह ही अंबिकापुर में भी खेल प्रेमियों के लिए 100 करोड़ रुपए की लागत से इंडोर स्टेडियम तैयार किया जाएगा। अंबिकापुर के पीजी कॉलेज हाकी स्टेडियम में सरगुजा संभाग में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा की। मूक बधिर बच्चों के लिए राज्य स्तर पर एक रेजिडेंशियल कालेज आरंभ करने की घोषणा भी उन्होंने की। अब तक ऐसे बच्चों के लिए केवल स्कूल की ही सुविधा है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि सरगुजा संभाग के सभी जिलों में शासकीय बीएड कालेज आरंभ किये जाएंगे। जिला मुख्यालय सूरजपुर में वुशू खेल अकादमी आरंभ की जाएगी। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में ला कालेज की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर युवाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उप-मुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष श्री प्रेम साय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज, सलाहकार श्री राजेश तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  लिपसिंक के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताई मूकबधिरों की दिक्कत, मुख्यमंत्री ने छात्रा के आग्रह पर मूकबधिर लोगों के लिए राज्य स्तरीय रेसेडिंशयल कालेज खोलने की घोषणा की- केआर टेक्निकल कालेज की छात्रा तमन्ना सिंह ने भी मुख्यमंत्री से अपनी बात रखी। तमन्ना स्वयं दिव्यांग हैं। उन्होंने लिप सिंक के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया कि स्कूल में स्पेशल टीचर होते हैं जो विशेष अभिव्यक्ति से बच्चों को पाठ पढ़ाते हैं लेकिन मूक बधिरों के लिए ऐसा कोई कालेज नहीं है। मुख्यमंत्री ने तमन्ना से कहा कि हम ऐसे दिव्यांगजनों के लिए राज्य स्तरीय रेसीडेंशियल कालेज आरंभ करेंगे। इसी तरह मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले से आई सोनू कुमार ने दृष्टिबाधित छात्रों की चेन्नई में इलाज की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी की जांच कराएंगे तथा अच्छा इलाज कराएंगे।

Read Also  बछवाड़ा में हेडमास्टर के खिलाफ उतरे जनप्रतिनिधि व अभिभावक

संगीत और महापुरुषों की जीवनी पढ़ना मुख्यमंत्री को पसंद – छात्र-छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी मुख्यमंत्री से किया। उन्होंने पूछा कि वे अपने समय का प्रबंधन कैसे करते हैं। साथ ही यह भी पूछा कि आप मनोरंजन किस तरह से करते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि मनोरंजन के लिए समय नहीं मिल पाता। फिर भी जब कुछ समय मिलता है तो परिवार के साथ समय बिताना पसंद करता हूँ। दोस्तों के साथ हँसी-मजाक अच्छा लगता है। मुझे पुस्तकें पढ़ना अच्छा लगता है इनमें महापुरुषों की जीवनी पढ़ना मुझे विशेष रूप से पसंद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे संगीत भी पसंद करते हैं।
 सरगुजा के मान बढ़ाबो मांदर के ताल म – मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए हॉकी स्टेडियम युवाओं से खचाखच भरा था। युवाओं ने छत्तीसगढ़ी और सरगुजिहा गीतों से अपनी प्रस्तुति दी। हाय डारा लोर गे हे जैसे गीतों की प्रस्तुति में युवा खूब झुमे। सरगुजा के मान बढ़ाबो मांदर के ताल म। जैसे गीतों की प्रस्तुति ने भी युवाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के शुभंकर बछरू ने भी युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

शिक्षिका बनना चाहती है अनुराधा पर बीएड कालेज नहीं, मुख्यमंत्री ने की घोषणा अगले साल से सरगुजा के सभी जिलों में बीएड कोर्स – बलरामपुर के वाड्रफनगर स्थित रानी दुर्गावती महाविद्यालय की अनुराधा कुशवाहा ने कहा कि मैं भविष्य में शिक्षिका बनना चाहती हूँ लेकिन हमारे जिले में बीएड कालेज नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा सम्भाग के सभी जिलों में बी एड कॉलेज खोला जाएगा। बलरामपुर जिले के शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर के छात्र मेघनाथ ने मुख्यमंत्री को जिले में महाविद्यालय शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया। मेघनाथ ने मुख्यमंत्री से महाविद्यालय में अतिरिक्त भवन एवं भौतिक शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, राजनीतिक शास्त्र, विज्ञान विषय हेतु स्नातकोत्तर की कक्षाएं प्रारंभ करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय भवन में 5 नए कमरे के निर्माण कराने की बात कही साथ ही अगले सत्र से महाविद्यालय में भौतिक शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, जैसे नए संकाय शुरू करने की बात कही। कोरिया के टिंकेश कुमार ने टेक्निकल टैलेंट प्रदर्शन हेतु महोत्सव आयोजित किये जाने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अच्छा सुझाव है इसे शीघ्र ही किया जाएगा। विशेष पिछड़ी जनजाति की छात्रा सुनीता पंडो ने सुरजपुर में नवीन कन्या महाविद्यालय आरंभ किए जाने को मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

रायपुर में सेन शक्ति सम्मेलन, समाज कल्याण के लिए बड़ी घोषणाएं

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेन समाज को सामाजिक समरसता और सनातन परंपराओं का मजबूत आधार बताया। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *