Google Analytics Meta Pixel हाथरस केस : CMO बोले- FSL टेस्ट के लिए 11 दिन बाद लिए गए सैंपल, दुष्कर्म की पुष्टि असंभव - Ekhabri.com

हाथरस केस : CMO बोले- FSL टेस्ट के लिए 11 दिन बाद लिए गए सैंपल, दुष्कर्म की पुष्टि असंभव

उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस में कथित सामूहिक दुष्‍कर्म और दरिंदगी से लड़की की मौत के मामले में देशभर गुस्सा है। हालांकि, यूपी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्‍कर्म्‍ की बात से मना कर रही है। 14 सितंबर को हुई वारदात के बाद पीड़िता को दो हफ्ते के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया था। यहां के चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) का कहना है एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर यूपी पुलिस लड़की के साथ दुष्‍कर्म नहीं होने का दावा कर रही है। दरअसल उसके सैंपल वारदात के 11 दिन बाद लिए गए थे। ऐसे में इस रिपोर्ट की कोई वैल्यू नहीं है।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सीएमओ डॉक्टर अजीम मलिक ने कहा- ‘वारदात के 11 दिन बाद सैंपल लिए गए थे। सरकारी दिशा-निर्देशों में साफ कहा गया है कि ऐसे अपराध के 96 घंटे बाद तक फोरेंसिक सबूत पाए जा सकते हैं। इससे देरी होने पर दुष्‍कर्म्‍ या सामूहिक दुष्‍कर्म की पुष्टि नहीं हो सकती है।

हाथरस के बूलघड़ी गांव में 14 सितंबर को कथित तौर पर उच्च जाति के चार लड़के जंगल में घास काट रही लड़की को मुंह दबाकर दुप्पटे के सहारे पीछे से खींच ले गए। कुछ घंटों बाद लड़की बाजरे के खेत में अर्धनग्न हालत में मिली। उसकी जीभ कटी हुई थी और रीढ़ की हड्डी टूटी थी। उसे एएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 22 सितंबर को जब उसे होश आया, तो उसने इशारों में अपने साथ हुए दरिंदगी की जानकारी परिवार को दी।

Read Also   हल्द्वानी हिंसा की होगी मजिस्ट्रीयल जांच, कुमाऊं आयुक्त को 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश

वहीं एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा था, ‘फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी रिपोर्ट में लड़की के शरीर में कोई स्पर्म नहीं मिला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़की की मौत मारपीट के कारण हुई है। अधिकारियों के बयान के बाद भी मीडिया गलत जानकारी प्रसारित कर रही है।’

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *