पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा जारी है। उत्तरी 24 परगना जिले में रविवार को भाजपा नेता मनीष शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के इस मामले में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कड़ा संज्ञान लिया है। राज्यपाल ने राज्य में खराब होती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), डीजीपी को समन भेजा है। इस बीच भाजपा ने अपने नेता की हत्या के खिलाफ राज्य के बैरकपुर में 12 घंटे का बंद बुलाया है।
मनीष शुक्ला की हत्या जिले के टीटागढ़ पुलिस स्टेशन के सामने हुई है। शुक्ला रविवार रात करीब साढ़े 8 बजे टीटागढ़ थाने के सामने बने पार्टी कार्यालय में बैठे थे। इस दौरान यहां पहुंचे बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में गंभीर रूप से घायल शुक्ला को पहले बैरकपुर के बीएन बोस हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हालत गंभीर देखकर उन्हें अपोलो अस्पताल रेफर किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में घुसपैठियों को आश्रय नहीं दिया जा सकता है, जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। उन्होंने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण की नीतियों का अनुसरण करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि बंगाल को एंटी-नेशनल की धर्मशाला में नहीं बदला जा सकता है, जहां कोई भी आ सकता है, रह सकता है और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त हो सकता है। उन्होंने घुसपैठियों के कथित प्रवाह के लिए टीएमसी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। विजयवर्गीय ने दावा किया कि ममता सरकार वोट बैंक की खातिर तुष्टिकरण की नीति अपना रही है।
इस बीच भाजपा नेता की हत्या के बाद यहां तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। मौके की गंभीरता को देखते हुए आधी रात से ही यहां पर भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात है। इस मामले को गंभीर मानते हुए राज्यपाल जयदीप धनखड़ ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बात करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, डीजीपी समेत तमाम अधिकारियों को आज राजभवन में तलब किया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। घोषणापत्र...
By User 6 /
April 14, 2026 /
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। यह चरण 30 दिनों तक चलेगा और...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में उद्योग और श्रम विभाग के बेहतर समन्वय से विकास की नई तस्वीर उभर रही है। राज्य सरकार की नीतियों में श्रमिकों और उद्योगों को साथ लेकर चलने की...