Google Analytics Meta Pixel चन्द्रयान-3 पर आयोजित व्याख्यान: स्पेस डे में चंद्रयान-3 पर चर्चा - Ekhabri.com

चन्द्रयान-3 पर आयोजित व्याख्यान: स्पेस डे में चंद्रयान-3 पर चर्चा

दुर्ग। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, धनोरा दुर्ग में प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्दिकी के मार्गदर्शन में, भौतिक विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय स्पेस डे के अवसर पर “चन्द्रयान-3” पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। इसमें प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ. एन. के. चक्रधारी, सहायक प्राध्यापक भौतिक शास्त्र और खगोल भौतिकी अध्ययन शाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर, शामिल थे। माँ सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ, और प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया।

प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्धिकी ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि गणित हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसका महत्व भौतिक और खगोल भौतिकी जैसे क्षेत्रों में भी है। आज हम भौतिकी, खगोल भौतिकी, और अंतरिक्ष विज्ञान में इसके महत्वपूर्ण योगदान को देख रहे हैं।

डॉ. चक्रधारी ने खगोल भौतिकी से संबंधित विभिन्न विषयों पर छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी दी, जैसे कि चंद्रमा के चतुर्थी और पूर्णिमा तिथियों के उदय के कारण। उन्होंने मंगलयान मिशन, चंद्रयान-3 प्रक्षेपण, जीएसएलवी का भूमिका, विक्रम लैण्डर, और प्रज्ञान रोवर्स की भूमिका पर विस्तार से बताया। वे न्यूटन के नियमों और कैम्पलर के नियमों के अंतरिक्ष अनुसंधान में की गई भूमिका की भी चर्चा करें। इसके अलावा, डॉ. चक्रधारी ने चंद्रयान-3 से संबंधित विषयों पर भी विस्तार से जानकारी प्रदान की और छात्रों के प्रश्नों का सही उत्तर दिया।

कार्यक्रम के दौरान, छात्रा सोनिका यदु ने रोवर और लैण्डर्स के कामकाज के मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया। इसके साथ ही, भौतिक शास्त्र विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में, अंतरिक्ष विज्ञान और भारतीय चंद्रयान मिशन पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और प्रथम स्थान पर वर्षा बीएससी तृतीय, द्वितीय स्थान पर गरिमा गुप्ता बी.एस.सी तृतीय और तृतीय स्थान पर योगेश सोनकर बी. कॉम प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।

Read Also  बेटे ने बुजुर्ग पिता को बेरहमी से उतारा मौत के घाट....इस वजह से दिया वारदात को अंजाम...!!

इस विशेष कार्यक्रम के दौरान, छात्रा सोनिका यदु ने रंगोली प्रतियोगिता में गगन में विज्ञान और भारतीय मून पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान पर रीना साहू और तृतीय स्थान पर मेघा साहू बी.एस.सी. प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। इंडियाज जर्नी टूवर्ड्स दी मून पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान पर अनिल देशमुख, द्वितीय स्थान पर वर्षा यादव और तृतीय स्थान पर योगेश सोनकर ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर, विज्ञान क्लब की संयोजक डॉ. हेमा कुलकर्णी ने धन्यवाद और अभिवादन दिया, और कार्यक्रम का संचालन और संयोजन महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान और खगोल भौतिकी विभाग के द्वारा किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

अनियंत्रित गाड़ी खाई में गिरी, सात लोग हुए घायल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *