देश में कोरोना का असर जैसे-जैसे कम हो रहा है, सरकार थोडी-थोडी ढिल देने लगी है। नई खुशखबरी सिनेमा प्रेमियों के लिए है। मोदी सरकार ने अनलॉक 5 में सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दे दी है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने नए दिशा-निर्देश जारी कर निषिद्ध क्षेत्रों से बाहर और गतिविधियों को छूट दी है। इसमें 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों, नाटकघरों और बड़े मल्टीप्लेक्स को खोलने की अनुमति भी शामिल है, लेकिन इनमें अधिकतम 50 प्रतिशत सीटें ही भरी जा सकेंगी।
सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की जिसमें बताया गया है कि किन शर्तों के साथ सिनेमाघर खोले जा सकते हैं। 70 एमएम के पर्दे पर सिनेमा (Cinema) का आनंद लेने के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के कारण पिछले सात महीने से बंद पड़े देश भर के सिनेमा हॉल (Cinema hall reopen) 15 अक्टूबर से खोल दिए जाएंगे।
हर सिनेमा हॉल में उनकी कुल क्षमता का 50 फीसदी दर्शकों को ही बैठाने की अनुमति होगी और सभी लोगों को मास्क लगाकर रहना होगा। सरकार का कहना है कि फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों, सिनेमा हॉल के प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित लोगों से विचार विमर्श कर ही ये SOP जारी किए गए हैं।
करने होंगे ये 10 काम-
- सिनेमा हॉल के भीतर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सिर्फ 50 फीसदी सीटों पर ही दर्शक बैठ सकेंगे। यानि एक सीट छोड़कर एक पर दर्शक को बैठाने की अनुमति होगी। खाली सीट पर निशान लगाना अनिवार्य होगा।
- सिनेमा हाल के भीतर हाथ धोने और सैनिटाइजर का प्रबंध करना होगा।
- सभी को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने का सुझाव दिया जाएगा।
- हर दर्शक का बुखार मापा जाएगा।
- टिकट बेचने के लिए अधिक काउंटर खोले जाएंगे, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग को ज्यादा बढ़ावा दिया जाएगा।
- खाने-पीने का सामान पैक्ड ही मिलेगा और उसके भी अधिक काउंटर खोले जाएंगे।
- सिनेमा हॉल के स्टाफ की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्हें हाथों के दस्ताने, पीपीई किट और मास्क आदि उपलब्ध कराए जाएंगे।
- सिनेमा हॉल को पूरी तरह से डी-सेनिटाइज करने के इंतजाम किए जाएंगे।
- हर शो के बाद ऐसा करना जरूरी होगा। हाल के भीतर तापमान भी 24 से 30 डिग्री के बीच रखा जाएगा।
- सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल में हवा का इंतजाम करना होगा। हर शो से पहले और मध्यांतर में कोरोना से बचाव के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों की एक मिनट की फिल्म दिखाई जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 22, 2026 /
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...
By User 6 /
June 24, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...
By User 6 /
June 22, 2026 /
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Theft) और वित्तीय अनियमितताओं के मामले जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसमें बड़े खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में श्रीरामजन्मभूमि...
By User 6 /
June 23, 2026 /
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि खल्लारी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक युवती की लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। अभी...
By User 6 /
June 22, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...
By User 6 /
June 23, 2026 /
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में लगातार रेत माफियाओं की संदिग्ध घटनाएं देखने को मिल रही है। बड़ी खबर है कि अवैध रेत खनन और परिवहन रोकने के लिए रायपुर से अंबिकापुर पहुंची खनिज विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...
By User 6 /
June 23, 2026 /
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना...