Google Analytics Meta Pixel लिप सर्जरी को लेकर ट्रोल हुईं अनन्या, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा - Ekhabri.com

लिप सर्जरी को लेकर ट्रोल हुईं अनन्या, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने हाल ही में अहमदाबाद विमान हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी में पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की। हालांकि, इस संवेदनशील पोस्ट के बीच उनकी एक ताज़ा तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।गुरुवार को अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन नई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनके होंठों का आकार पहले की तुलना में अलग नजर आ रहा है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने ‘चुम्मा’ वाली इमोजी भी शामिल की, जिससे तस्वीरों पर लोगों का ध्यान और अधिक आकर्षित हुआ।

 

इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच कयास लगने लगे कि अनन्या ने लिप सर्जरी करवाई है। कई यूजर्स ने उनकी ‘नेचुरल ब्यूटी’ को बर्बाद करने का आरोप लगाया, तो कुछ ने सीधे-सीधे कमेंट में पूछ डाला –“क्या आपने लिप सर्जरी करवाई है?” इन टिप्पणियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और पोस्ट के कमेंट सेक्शन में यही सवाल ट्रेंड कर रहा है।

अनन्या का नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कुछ प्रशंसकों ने उनके नए अवतार की तारीफ भी की, लेकिन अधिकांश कमेंट्स में लोग पुराने नेचुरल लुक को बेहतर बता रहे हैं। इस बीच कई फैशन और फिल्मी पेजों पर भी अनन्या की सर्जरी की अटकलों को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या इस समय एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के तहत बन रही फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखा गया। यह फिल्म वैलेंटाइन डे 2026 के मौके पर रिलीज की जाएगी और माना जा रहा है कि यह रोमांटिक जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के दिल जीतने को तैयार है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *