Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री 19 सितम्बर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को देंगे 359.83 करोड़ रूपए के 325 विकास कार्यों की सौगात - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री 19 सितम्बर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को देंगे 359.83 करोड़ रूपए के 325 विकास कार्यों की सौगात

रायपुर- मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 19 सितम्बर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के प्रवास के दौरान सीतामढ़ी-हरचौका में नवनिर्मित राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ  बघेल जिले को 359 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत के 325 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 156 करोड़ 47 लाख रूपए की लागत के 160 कार्यों का लोकार्पण तथा 203 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत के 165 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को 03 करोड़ रूपए की सहायता राशि के चेक और सामग्री भी वितरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सीतामढ़ी-हरचौका में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत 07 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ लोकार्पित किए जाने वाले कार्यों में 22 करोड़ 61 लाख 12 हजार रूपए की लागत के बहरासी से सनबोरा एमपी बार्डर निर्माण कार्य, 11 करोड़ 19 लाख 11 हजार रूपए की लागत के जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के बरौता से भुमका मार्ग पर नेउर नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंचमार्ग निर्माण कार्य, 4 करोड़ 54 लाख 10 हजार रूपए की लागत के बड़काबहरा से केल्हारी मार्ग पर खटम्बर नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंचमार्ग निर्माण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री इनके साथ ग्रामीण सड़क विकास योजना के 74.31 करोड़ रूपए की लागत के 87 कार्यों, नल जल योजना के 11.12 करोड़ रूपए के 03 कार्यों, लोक निर्माण विभाग के 42.92 करोड़ रूपए की लागत से सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण के 11 कार्यों, 01 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से 45 देवगुड़ियों के निर्माण कार्यों सहित विभिन्न विभागों के कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

कार्यों का भूमिपूजन करेंगे

 मुख्यमंत्री जिन कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें 22.50 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम बहरासी में बनने वाले 132/33 के.व्ही. क्षमता का विद्युत उपकेन्द्र, 13.03 करोड़ रूपए की लागत से कौड़ी मार्ग से पैनारी मार्ग पर हसदेव नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग, 8.81 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम किशोरी से कचोहर मार्ग पर बनिया नाला में पुल निर्माण,  4 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत से बिछिया टोला से कोतबा मार्ग पर बरने नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंचमार्ग निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग के 93.26 करोड़ रूपए की लागत के सड़क, पुल-पुलिया निर्माण तथा भवन निर्माण कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नल जल योजना के 21.77 करोड़ रूपए की लागत के छह कार्य, 05.33 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम मट्टा, नगरी, लोहारी, भुआपाठ, त्रिशूली, कर्थराडोल, मसर्रा, रजरावल, हथवारी, झापीडोंगरी एवं एफ.सी.आई. गोदाम के विद्युतीकरण का कार्य शामिल है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *