जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सुरक्षा बल आतंकियों के सफाये में जुटे हैं।इस बीच खबर है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी शेख आदिल मुश्ताक का आतंकवाद और आतंकियों की मदद कर रहा है। उसने आतंकवाद के आरोपी की गिरफ्तारी से बचने में मदद की थी। इतना ही इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी को ही फंसाने की कोशिश की थी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने डीएसपी शेख आदिल गिरफतार कर लिया। हालांकि पुलिस कार्रवाई के दौरान उसने छत से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद शेख आदिल को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां उसे 6 दिन की हिरासत में रखने का आदेश दिया गया।
आतंकवाद के आरोपी के फोन की जांच से यह पता चला कि शेख आदिल मुश्ताक लगातार उसके संपर्क में थे। आतंकी को जुलाई में गिरफ्तार किया गया था और फिर लंबी जांच के बाद खेज खुलासा हुआ। एक सीनियर पुलिस अधिकारी का आतंकी से ताल्लुक रखना और मदद करना हैरान करने वाला है। हाल ही में अनंतनाग में एक सप्ताह तक मुठभेड़ चली थी और उसमें कई जांबाज अफसर शहीद हो गए थे।
डीएसपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ तकनीकी सबूत मिले हैं और पैसों के लेनदेन की बात भी पता चली है। इस बात के पुख्ता सबूत हैं कैसे आदिल शेख ने आतंकी की मदद की। वह कैसे एक पुलिस अधिकारी को ही फंसाने में जुटे थे, जो आतंकी फंडिंग के केसों की जांच कर रहे थे। इसके लिए एक झूठी शिकायत भी आदिल की ओर से तैयार कराई गई थी। आदिल ने आरोपी से 5 लाख रुपये भी लिए थे। वह आतंकवादी मुजम्मिल जहूर के साथ लगातार संपर्क में थे, जिसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एक बैंक खाता खुलवाया था ताकि लश्कर की फंडिंग मैनेज कर सके।










