Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवनिर्मित अत्याधुनिक सेंट्रल लाईब्रेरी का किया लोकार्पण - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवनिर्मित अत्याधुनिक सेंट्रल लाईब्रेरी का किया लोकार्पण

सेंट्रल लाईब्रेरी से युवाओं के ज्ञान को बढ़ाने और कौशल विकास में सहायक होगी: मुख्यमंत्री  बघेल

रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कोंडागांव प्रवास के दौरान शासकीय गुंडाधुर महाविद्यालय परिसर में 6 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त अत्याधुनिक सेंट्रल लाईब्रेरी का लोकार्पण कर जिले के युवाओं को बेहतर भविष्य की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी जिले के युवाओं के ज्ञान को बढ़ाने और कौशल विकास में सहायक साबित होगी, जिससे युवा अपने भविष्य को संवार सकेंगे। इस अवसर पर आबकारी, वाणिज्यिक, उद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग विभाग मंत्री श्री मोहन मरकाम, बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं केशकाल विधायक श्री संतराम नेताम, जिला पंचायत के अध्यक्ष देवचंद मातलाम, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष बंगाराम सोड़ी, गोंडवाना समाज के अध्यक्ष बुधसिंह नेताम, आदिवासी समाज के विभिन्न पदाधिकारी, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद थे। बतादें की कोंडागांव जिले को एक एजुकेशन हब बनाने के लिए इस केन्द्रीय ग्रंथालय का शुभारंभ किया गया है । यह ग्रंथालय सभी आयु वर्ग बच्चों, युवाओं व वरिष्ठ – जनों के लिए समर्पित होगी । ग्रंथालय को सुविधा की दृष्टि से न्यूज पेपर मैगजीन जोन, किड्स जोन, डिस्कशन जोन, रीडिंग जोन में बांटा गया है ताकि पढ़ने-समझने के सभी पहलुओं को कवर कर सकें । आज लाइब्रेरी के साथ साथ ई – ज्ञान पोर्टल का भी लोकार्पण किया गया। इस पोर्टल के माध्यम से 128 सरकारी माध्यमिक विद्यालय और उच्च विद्यालय के पुस्तकालयों में उपलब्ध सभी पुस्तकों का एक डेटाबेस बनाया गया है, और उसे ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है । इसके माध्यम से जिले का कोई भी विद्यार्थी या आम नागरिक, जिन्हें किसी भी किताब की जरूरत है वह घर बैठे बैठे जिले के 128 लाइब्रेरी में उपलब्ध किसी भी किताब को आबंटित करवा सकता है और उसे वह किताब खंड स्त्रोत समन्वयक के माध्यम से 7 दिन के भीतर उपलब्ध करा दिया जायेगा।
साथ ही जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु इन्क्यूबेशन एवं इन्नोवेशन हब कोंडागांव का उद्घाटन किया गया। बेरोज़गारी भत्ता प्राप्त करने वाले युवाओं और स्टार्टअप्स की इच्छा रखने वाले लोगों को मार्गदशन दिया जा रहा है। इस हेतु आज राज्य के प्रमुख संस्थानों जैसे आईआईटी भिलाई, ट्रिपल आईटी नया रायपुर और हेडस्टार्ट के साथ एमओयू में हस्ताक्षर किया गया। ये संस्थान इनक्यूबेटर में दाखिल फाउंडर्स को व्यापार संचालन में आने वाली विभिन्न आवश्यक बिन्दुओं पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *