भारत की लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी। इसके साथ ही अब यह बिल कानून बन गया है। गौर हो कि नारी शक्ति वंदन कानून 20 सितंबर को लोकसभा और 21 को राज्यसभा से पारित हुआ था। हालांकि यह कानून बनने के बाद भी देश की महिलाओं को पुरुषों के बराबर आने में अभी 149 साल लगेंगे। वहीं, दुनिया में लैंगिक समानता में 131 साल लगेंगे।
बता दें कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2023 में ये अनुमान लगाया गया है। इसका आधार यह है कि 2006 से 2023 के बीच लैंगिक समानता सिर्फ 4% सुधरकर 68% पर पहुंची है। अगर इसी रफ्तार से बढ़े तो साल 2154 से पहले 100% तक पहुंचना मुश्किल है। चूंकि भारत में यह 64% पर है, ऐसे में यहां 18 साल ज्यादा लगेंगे। दुनिया की कुल निरक्षर आबादी में दो तिहाई महिलाएं हैं। 15-24 साल की 25% महिलाओं के पास प्राथमिक शिक्षा भी नहीं है।
दुनिया में महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले 77% कानूनी हक ही मिले हैं। 15 से 64 साल की 240 करोड़ महिलाएं ऐसे देशों में रहती हैं, जहां उन्हें समान हक नहीं दिया जाता। वर्ल्ड बैंक की रिसर्च के अनुसार, 100 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को घरेलू हिंसा के खिलाफ कानूनी सुरक्षा प्राप्त नहीं है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, 20 करोड़ से अधिक महिलाएं गर्भ धारण करने का फैसला लेने को आजाद नहीं। इसीलिए, 40% प्रेग्नेंसी बिना प्लानिंग हो रहीं, जिनमें 50% में गर्भपात की नौबत आती है और 38% को मां बनना पड़ता है। 146 में से 57 देश ऐसे हैं, जहां महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं। इसके बाद भी पुरुषों की औसत आमदनी महिलाओं के मुकाबले 39% ज्यादा है। महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले आर्थिक समानता पाने में 169 साल लग सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुताबिक, अगर खान-पान, स्वास्थ्य, शिक्षा और उम्दा चाइल्ड केयर स्कीम लागू की जाएं तो महिलाएं जल्द पुरुषों के बराबर आ सकती हैं। ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2023 के मुताबिक, महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले आर्थिक समानता पाने में 169 साल और राजनीतिक स्तर पर बराबरी में 162 साल लग सकते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...