Google Analytics Meta Pixel किसान, गरीब, मजदूर सहित सभी वर्ग के लोगों की भलाई और उत्थान के लिए कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार - खड़गे - Ekhabri.com

किसान, गरीब, मजदूर सहित सभी वर्ग के लोगों की भलाई और उत्थान के लिए कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार – खड़गे

छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को मिली गति – मुख्यमंत्री बघेल

छत्तीसगढ़ के 82 विकासखण्डों में जैतखाम की स्थापना के लिए भूमिपूजन सम्पन्न

भरोसे का सम्मेलन – कोड़ातराई में शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत 3088 हितग्राहियों को सहायता राशि व सामग्री का वितरण

रायपुर- नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा, सांसद  मल्लिकार्जुन खड़गे ने रायगढ़ जिले के ग्राम कोड़ातराई में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन‘ को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में चारों तरफ विकास ही विकास दिखाई दे रहा है। यहां मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लोगों की भलाई के लिए सतत रूप से जनहितैषी कार्यक्रम चलाए जा रहे है। सम्मेलन में लोगों की जुटी अपार भीड़ और उनमें सरकार के प्रति विश्वास से साफ जाहिर हो रहा है कि यह सम्मेलन सिर्फ भरोसे का सम्मेलन ही नहीं, बल्कि यह भरोेसे का अनुष्ठान सम्मेलन है।   नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा, सांसद श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने संबोधन की शुरुआत जय जोहार जय छत्तीसगढ़ महतारी के नमन के साथ किया। उन्होंने कहा कि ऐसा सम्मेलन शायद देश के किसी कोने में, किसी भाग में नहीं हुआ। ये गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ में  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हर जगह भरोसे का सम्मेलन का आयोजन हो रहा है, जो सरकार के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है।
नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा, सांसद श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में गरीब, किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी, युवा तथा वंचित व कमजोर वर्ग सहित बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सबके हित में बखूबी काम हो रहा है। यहां राज्य सरकार ने आम लोगों की जरूरत को समझकर योजनाएं बनाई। इन योजनाओं से लाखों-करोड़ों हाथों को काम मिल रहा है। उन्हें सुगमता से रोजगार उपलब्ध हुए हैं और उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी हुई है।   नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा, सांसद श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विपरीत परिस्थितियों में भी छत्तीसगढ़ के विकास का काम कभी नहीं रोका। मैं आप सभी को बधाई देता हूँ। छत्तीसगढ़ में आज चारो तरफ़ विकास हो रहा है। हमारी सरकार लोगों को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गोधन न्याय योजना से लघु उद्योगों को मजबूती मिली है। गांवों में रोजगार बढ़े हैं। अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा, सांसद श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डायरेक्ट बेनिफिट योजनाओं के माध्यम से पांच सालों में 1 लाख 75 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि आम लोगों की जेब में डाले गए हैं। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में विगत 5 सालों में 40 लाख से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार जितना कहती है, उससे ज्यादा करती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहले 27 जिले थे, आज 33 जिले हैं, तहसीलों की संख्या भी बढ़ी है। इससे प्रशासनिक काम-काज में सुविधा होने के साथ-साथ लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ तत्परता से पहुंचने लगा है। यहां लोगों की आमदनी बढ़ी है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भरोसे का सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरू घासीदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कला एवं संस्कृति की नगरी रायगढ़ की पावनधरा से आज से 82 विकासखण्डों में जैतखाम की स्थापना के लिए भूमिपूजन किया गया। उन्होंने कहा कि सत्य के रास्ते में चलने का संदेश बाबा गुरु घासीदास जी का है। सत्य के रास्ते को महात्मा गांधी जी ने भी बताया। सत्य का रास्ता हमारा रास्ता है। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री, श्रीमती इंदिरा गांधी, श्री राजीव गांधी, श्री नरसिम्हा राव, श्री मनमोहन सिंह सभी का उद्देश्य हिंदुस्तान की जनता को ताकतवर बनाने का रहा। इनके बताए मार्ग पर चलकर हमारी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में आम लोगों के जीवन में बेहतरी लाने का कार्य निरंतर हो रहा है। इससे छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई गति मिली है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारे सुदूर वन क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी भाइयों बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लघु वनोपज खरीद-बिक्री के लिए सुगम व्यवस्था की। इसके परिणाम स्वरूप आज देश का तीन चौथाई लघुवनोपजों का संग्रहण छत्तीसगढ़ में हो रहा है। जिसका लाभ 12.50 लाख संग्राहकों को मिल रहा है। इसके अलावा संग्राहकों की भलाई के लिए हमने शहीद महेंद्र कर्मा के नाम से बीमा योजना भी शुरू की है। इस तरह ये छत्तीसगढ़ मॉडल है, जिसमें सबसे किया वायदा हम निभाते हैं।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समर्थन मूल्य में धान खरीदी, भूमिहीन मजदूरों को 7 हजार रुपए प्रतिवर्ष आर्थिक अनुदान, अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा देने का वायदा था, हमने  दिया। आज छत्तीसगढ़ में किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं, बच्चे सभी को मजबूत कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार जनता का पैसा जनता तक सही ढंग से उपयोग कर उसे वापस लौटा रही है। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार संसाधनों का उपयोग जनहित में कर रही है।

Read Also  हिंदू राष्ट्र बनाने वालों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने का जारी हुआ फर्जी आदेश

नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा, सांसद खड़गे ने मुख्यमंत्री बघेल द्वारा स्टॉलों का निरीक्षण
नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद श्री मल्लिकार्जुन खड़गे व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के गरिमामय उपस्थिति में रायगढ़ जिले के कोड़ातराई में आज भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री खड़गे ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ कोड़ातराई में विभागो द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालो का निरीक्षण किया। उनके द्वारा स्टालों में हितग्राहियों से चर्चा कर विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओ का लाभ मिलने के संबंध में जानकारी भी ली गई। साथ ही इस अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओ के 3088 लाभान्वित हितग्राहियों को 9 करोड़ 8 लाख 35 हजार रूपये की सामग्री व सहायता राशि वितरित की गई। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय उपलब्धियों एवं योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिससे बड़ी संख्या में आमजन लाभान्वित हुए।
उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने भरोसे के सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और सभी वर्ग के लोगों के लिए अच्छा काम कर रही है। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। इस अवसर पर सांसद श्री दीपक बैज ने अपने उद्बोधन में कहा कि ये छत्तीसगढ़ सरकार के भरोसे का सम्मेलन है। ये हमारे किसानों, युवाओं के भरोसे का सम्मेलन है। छत्तीसगढ़ की माताओं, बहनों का भरोसे का सम्मेलन जिनके हाथों को काम मिला है। गरीब के बच्चे को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा मिल रही है, उस भरोसे का सम्मेलन है। मजबूत स्वास्थ्य सुविधाओं के भरोसे का सम्मेलन है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *