Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में जीरो लैंड पर मोदी - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में जीरो लैंड पर मोदी

विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन महीने में चौथी बार छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। इस बार उन्होंने बस्तर में दस्तक दी है। पिछले दो विधानसभा चुनावो में प्रदर्शन के लिहाज से यहां भाजपा लगातार कमजोर होती गई। 2018 के चुनाव में तो बस्तर की 12 में से महज एक दंतेवाड़ा की सीट ही जीत पाई थी। मगर, विधायक भीमा मंडावी की हत्या के बाद हुए उपचुनाव में वह सीट भी हाथ से निकल गई। यानी आज बस्तर भाजपा के लिए जीरो लैंड है। प्रधानमंत्री मोदी की बस्तर यात्रा भाजपा के लिए सियासी संजीवनी साबित हो सकती है।

 

 

 

वर्ष 2003-04 और 2008 के चुनाव में भाजपा का बस्तर में खासा प्रभाव था। मगर, 2013 के चुनाव में भाजपा केवल 4 सीट ही जीत सकी। इसके बाद यहाँ भाजपा उभर नहीं पाई। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में तो महज एक सीट जीत पाई। बस्तर की 12 में से 11 पर कांग्रेस का कब्ज़ा हो गया। केवल दंतेवाड़ा की सीट पर भाजपा के भीमा मंडावी कमल खिला सके। बाद में लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने विधायक भीमा मंडावी की हत्या कर दी। विधायक मंडावी की हत्या के बाद हुए उपचुनाव में इस सीट पर भी कांग्रेस का कब्ज़ा हो गया। इस समय बस्तर की सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्ज़ा है।

 

 

 

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की कमान जहाँ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संभाल रखी है, वही प्रचार और एजेंडा सेट करने का जिम्मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उठा रखा है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी तीन महीने में चौथी बार छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सभा की। 14 सितम्बर को रायगढ़ में भाजपा की शंखनाद रैली को सबोधित किया। इसके बाद 30 सितम्बर को बिलासपुर में परिवर्तन महासंकल्प रैली में शामिल हुए। अब बस्तर में हुंकार भरकर विधानसभा चुनाव के मुद्दे तय कर गए। हालांकि बस्तर में भाजपा ने पहले से ही धर्मांतरण, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, टारगेट किलिंग, प्रधानमंत्री आवास में सुस्ती और बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर सरकार को घेर रही है।

Read Also  खाद बीज न मिलने से किसान हो रहे परेशान

 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी से डरते हैं वाले बयान पर कहा कि पत्रकारों को जेल में डाल रहे हैं तो डरेंगे ही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कुत्ते बिल्ली जितना नहीं घूमते, उससे ज्यादा एड और आईटी घूम रहे हैं। जो एक बार जेल चला गया तो जमानत ही नहीं होगा तो उनसे तो डरेंगे ही। उन्होंने कहा कि विरोध नगरनार प्लांट का नहीं कर रहे मगर प्लांट को शुरू करने से पहले डिश इन्वेस्टमेंट की लिस्ट में डाल दिया उसका विरोध है।

 

 

विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार छत्तीसगढ़ दौरा कर रहे हैं। साथ ही राज्य सरकार पर तीखा हमलाकर भाजपा के लिए जमीन तैयार करने का भी प्रयास कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की राजनीतिक पिच पर प्रधानमंत्री मोदी की धुआंधार पारी को प्रदेश भाजपा कितना भुना पाती है और छत्तीसगढ़ की जनता प्रधानमंत्री मोदी गारंटी पर कितना भरोशा करते हैं, इसका पता तो चुनाव परिणाम से चलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में न्यायधानी नाइट्स की शानदार जीत, चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल के करीब

By User 6 / October 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *