Google Analytics Meta Pixel सीएम बघेल की आखरी कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार ने कोदो और कुटकी के समर्थन मूल्यों में वृद्धि की घोषणा की - Ekhabri.com

सीएम बघेल की आखरी कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार ने कोदो और कुटकी के समर्थन मूल्यों में वृद्धि की घोषणा की

 

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स उत्पादक किसानों के हित में की बड़ी घोषणा

 

कोदो के समर्थन मूल्य में 200 रुपए और कुटकी के समर्थन मूल्य में 250 रुपए की वृद्धि

 

मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए कृषि विभाग ने जारी की अधिसूचना

 

कोदो का समर्थन मूल्य 3200 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 3350 रुपए प्रति क्विंटल

 

रायपुर, 06 अक्टूबर 2023: मुख्यमंत्री ने आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के लिए मिलेट्स उत्पादक किसानों के हित में बड़ा कदम उठाया। उन्होंने कोदो और कुटकी के समर्थन मूल्यों में वृद्धि की घोषणा की है। श्री बघेल ने खरीफ 2023 हेतु कोदो का समर्थन मूल्य 3200 रुपए प्रति क्विंटल और कुटकी का समर्थन मूल्य 3350 रुपए प्रति क्विंटल करने की घोषणा की है।

IMG 20231007 WA0007

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार कोदो और कुटकी के समर्थन मूल्य घोषित नहीं करती है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा इसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है ताकि छत्तीसगढ़ के मिलेट्स उत्पादक किसानों को सहायता मिले।

 

 

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के लिए राशि वितरण कार्यक्रम में 9.65 करोड़ रुपए का अंतरित किया, जिसमें गोबर विक्रेताओं को 4.93 करोड़, गौठान समितियों को 1.45 करोड़, स्व-सहायता समूहों को 1.14 करोड़ रुपए की लाभांश राशि के साथ ही गौठान समिति के सदस्यों को 2.26 करोड़ रुपए की मानदेय राशि भी मिली।

 

मुख्यमंत्री ने धान की खरीदी का लक्ष्य बढ़ाकर 130 लाख मीट्रिक टन रखा है और कहा कि इस साल राज्य ने धान खरीदी के लिए सभी तैयारियाँ पूरी की हैं।

Read Also  पीईकेबी खदान को स्थायी रूप से चालू करने के लिए ग्रामवासी प्रशासन करेगा आवेदन

 

गोधन न्याय योजना के तहत गौठान समितियों ने अब तक 138.26 क्विंटल गोबर खरीदी है, जिससे पशुपालक किसानों को 276.53 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।

 

इसके साथ ही, गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को 280.04 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है, और महिला स्व-सहायता समूहों को 2 किश्तों में लगभग 30 करोड़ रुपए की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी मिली है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, धर्मांतरण करने के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *