Google Analytics Meta Pixel स्वास्थ्य विभाग की टीम 4 दिनों में पहुंची 37.45 लाख घरों में - Ekhabri.com

स्वास्थ्य विभाग की टीम 4 दिनों में पहुंची 37.45 लाख घरों में

  • सर्वे दलों का करें सहयोग, दें सही जानकारी, विभाग ने लोगों से की अपील


रायपुर। कोविड-19 के लक्षणात्मक मरीजों की पहचान के लिए कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम पिछले चार दिनों में 37 लाख 44 हजार 724 घरों तक पहुंच चुकी है। सघन सामुदायिक सर्वे अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर कोरोना के संभावित संक्रमितों की जानकारी जुटाने का काम प्रदेश में 5 अक्टूबर से शुरू किया  गया है जो 12 अक्टूबर तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सर्वे दलों का पूर्ण सहयोग करते हुए सही-सही जानकारी दें। संक्रमण के लक्षणों को न छुपाएं। समय पर जांच कराने और उपचार मिलने से मरीज पूरी तरह ठीक हो जाता है।


चार दिन में इतने घरों का किया सर्वें
अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी इलाकों में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का मैदानी अमला घर-घर जाकर कोविड-19 के संभावित मरीजों की जानकारी जुटा रहा है। अभियान के पहले दिन 5 अक्टूबर को छह लाख 89 हजार, 6 अक्टूबर को नौ लाख 83 हजार, 7 अक्टूबर को 11 लाख 11 हजार और 8 अक्टूबर को नौ लाख 62 हजार घरों से जानकारी संकलित की गई। कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक रायपुर जिले में दो लाख 48 हजार 845, बलौदाबाजार-भाटापारा में एक लाख 64 हजार 144, धमतरी में एक लाख 71 हजार 335, गरियाबंद में एक लाख पांच हजार 984, महासमुंद में एक लाख 65 हजार 609, बिलासपुर में एक लाख 81 हजार 564, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 49 हजार 403, जांजगीर-चांपा में दो लाख 72 हजार 917, कोरबा में एक लाख 80 हजार 988, मुंगेली में 86 हजार 889, रायगढ़ में दो लाख 45 हजार 053, बालोद में एक लाख 22 हजार 589, बेमेतरा में 99 हजार 111 और दुर्ग में एक लाख 70 हजार 540 घरों में पहुंची है।

Read Also  : नक्सली नहीं, अब समृद्ध किसान छत्तीसगढ़ की पहचान: भूपेश बघेल


कबीरधाम जिले में एक लाख 32 हजार घरों का सर्वें
अभियान के तहत पिछले चार दिनों में कबीरधाम जिले में एक लाख 32 हजार 837, राजनांदगांव में दो लाख 41 हजार 397, बलरामपुर-रामानुजगंज में एक लाख छह हजार 129, जशपुर में एक लाख 62 हजार 018, कोरिया में 80 हजार 608, सूरजपुर में एक लाख 22 हजार 596, सरगुजा में एक लाख 25 हजार 698, बस्तर में एक लाख दस हजार सात, बीजापुर में 39 हजार 264, दंतेवाड़ा में 79 हजार 160, कांकेर में एक लाख 29 हजार 659, कोंडागांव में एक लाख 062, नारायणपुर में 12 हजार 285 तथा सुकमा में 37 हजार 753 घरों में सर्वे कर कोरोना के लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों की जानकारी ली गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *