बलौदाबाजार/जशपुर. छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल के अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस ने नामांकन रैली के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया. भाजपा ने बलौदाबाजार में नामांकन के बाद आमसभा का आयोजन किया, जिसमें भाजपा के केन्द्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली सहित जनप्रतिनिधि व भाजपा के तीनों विधानसभा बलौदाबाजार, कसडोल, भाटापारा के प्रत्याशी टंकराम वर्मा, धनीराम धीवर व शिवरतन शर्मा शामिल हुए. सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा. वहीं जशपुर में पूर्व सीएम रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला.रामेश्वर तेली ने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, जिसने केवल घोटाला, भ्रष्टाचार और गरीबों का हक छिनने का काम किया है. केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीबों को घर बनाने पैसा दिया तो इन्होंने उसे रोक दिया. कोयला में घोटाला, कोरोना काल में चांवल घोटाला, शराब घोटाला, पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी, गौठान निर्माण में घोटाला, ऐसे बहुत से घोटाले हैं, जिसकी लम्बी फेहरिस्त है कि खत्म नहीं होगी. यदि इन घोटालों से निकलना है, छत्तीसगढ़ के गरीबों को बढिया घर बनवाना है तो आने वाले 17 नवंबर को भाजपा के कमल निशान में बटन दबाना पड़ेगा. जब छत्तीसगढ़ में डबल इंजन मतलब केन्द्र व राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तो विकास तेजी से होगा.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 25, 2026 /
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...