दुर्ग. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. आज दुर्ग जिले के भाजपा प्रत्याशियों ने सामूहिक नामांकन रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया. कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा करने के दौरान भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद भी मौजूद रहे. नामांकन के बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया. सभा में रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा.पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दुर्ग के छह विधानसभा क्षेत्रों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं करके दिखाते हैं. दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा कर रहे हैं, लेकिन वे 5 साल तक सोते रहे. चुनाव आते ही छत्तीसगढ़ के लोगों को लुभाने के लिए कर्ज माफी का वादा कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ के लोग उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं.रविशंकर ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के कार्यकाल और वर्तमान मुख्यमंत्री के कार्यकाल की तुलना करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भ्रष्टाचार के मामले में अजीत जोगी से सवा शेर बताया. उन्होंने कहा, आज प्रदेश में तेजी से धर्मांतरण हो रहा है. कोरोना काल में जो टीका लगता था उसका मैसेज आपके मोबाइल में आता था. आज देश में 120 करोड़ मोबाइल हैं, जिनमें 80 करोड़ लोगों के पास स्मार्टफोन हैं. मैं दूरसंचार मंत्री रहा, दूरसंचार के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ. आज मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ी है.
छत्तीसगढ़ के लोग बहुत ही सीधे और सरल हैं.
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सभी प्रत्याशियों को जीताइये, लेकिन विजय बघेल को ताल ठोक के जिताइए. ईडी की कार्रवाई को लेकर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ को जानता हूं. छत्तीसगढ़ के लोग बहुत ही सीधे और सरल हैं. हम सभी सीटों पर जीत रहे हैं. सनातन धर्म के अपमान पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सनातन का अपमान होता है तो राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल चुप रहते हैं.ईडी की कार्रवाई पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, मुख्यमंत्री के करीबियों को अब तक बेल नहीं मिला है. बेल के लिए यह सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट भी गए, लेकिन इन्हें बेल नहीं मिला, क्योंकि इनके खिलाफ ईडी के पास गंभीर साक्ष्य हैं. आप छत्तीसगढ़ को लूटेंगे छत्तीसगढ़ की जनता को भ्रष्टाचार में परेशान करेंगे और कार्रवाई न हो ऐसा नरेंद्र मोदी की सरकार में नहीं हो सकता. राजस्थान में भी कार्रवाई हो रही है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 15, 2026 /
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...