रायपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकारी आवास के बाहर एक युवक खुदकुशी करने की कोशिश करने पहुंच । सुरक्षाकर्मियों ने फौरन युवक को पकड़ लिया। सिविल लाइंस थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले जाया गया। करीब तीन महीने पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी। धमतरी के एक युवक ने यहां आत्मदाह कर लिया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। शनिवार को जिस शख्स को सीएम हाउस के बाहर से पकड़ा गया, उसकी जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल, युवक दुर्ग का रहने वाला है। युवक का नाम शशिकांत है। इसके साथ इसकी पत्नी भी रायपुर आई है। शशिकांत दुर्ग आईटीआई में लेक्चरर था। हाल ही में नौकरी चली गई, उसने आर्थिक तंगी की वजह से खुद को परेशान बताया और तंग आकर जान देने की कोशिश करने की बात कही। पुलिस युवक को समझाइश दे रही है।
मैं तो बस परेशानी बताने आया था
शशिकांत ने मीडिया से कहा कि मैं तो परेशानी बताने आया था। संविदा पर नौकरी कर रहा था। नौकरी चली गई है, मैं इन सब बातों से परेशान हूं। इसलिए पत्नी के साथ यहां आया था। खुदकुशी करने की कोशिश पर युवक ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। घटना के बाद हड़कंप मंच गया था । फौरन मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा युवक से मिले और रोजगार के संबंध में आश्वासन दिया।
तब सरकार ने कह दिया था मानसिक रोगी
धमतरी के तेलीनसत्ती गांव के रहने वाले हरदेव सिन्हा ने भी तीन महीने पहले सीएम हाउस के बाहर खुद को आग लगा ली थी। तब इसके पिता ने बताया था कि हरदेव पत्नी के साथ अलग रहता है। उसके घर पर दो दिनों से चावल नहीं था। पड़ोस के लोगों से मांगकर गुजारा किया। बीती रात खाना नहीं खाया, सुबह भी बिना कुछ खाए और किसी से कुछ कहे वह घर से निकल गया था । इस मामले में सरकार ने कहा था कि हरदेव का मानसिक इलाज चल रहा था, हालांकि परिवार ने कहा था उसे किसी तरह की परेशानी नहीं थी। रायपुर के एक बर्न सेंटर में करीब 10 दिन तक उपचार के बाद हरदेव की मौत हो गई थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...