Google Analytics Meta Pixel ड्रेसिंग रूम में अपने आंसुओं को नहीं छिपा पाए खिलाड़ी - Ekhabri.com

ड्रेसिंग रूम में अपने आंसुओं को नहीं छिपा पाए खिलाड़ी

अहमदाबाद-अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया इसी के साथ छठी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। 2013 के बाद से टीम इंडिया ने एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है और अब यह इंतजार और भी लंबा हो गया है। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद स्टेडियम में मौजूद फैंस से लेकर मैदान में मौजूद भारतीय खिलाड़ी सभी मायूस हो गए। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज मैदान पर ही सिसक सिसक कर रोने लगे। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने संभाला।केवल सिराज ही नहीं बल्कि टीम के अन्य खिलाड़ी भी मैदान पर अपने आंसुओं को छिपाते दिखे, लेकिन ड्रेसिंग रूम में ये सभी खुद को रोक नहीं पाए। ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को रोते टूटते देख टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने इस बात जिक्र प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘हां बिलकुल, वह (रोहित) निराश है। ड्रेसिंग रूम में कई खिलाड़ी मायूस हैं। ड्रेसिंग रूम में सब इमोशनल थे। एक कोच के तौर पर मेरे लिए इसे देखना बहुत मुश्किल था। मैं जानता हूं कि इन लोगों ने कितनी मेहनत की थी। उनके योगदान और बलिदानों के बारे में मुझे मालूम है। उन्होंने आगे कहा, हमने पिछले महीने कितनी मेहनत की, ‘किस तरह का क्रिकेट खेला, यह सबने देखा। यह खेल है और खेल में ऐसा होता है। यह हो सकता है कि आज बेहतर टीम जीत गई, लेकिन कल सुबह सूरज निकलेगा और हम अपनी गलतियों से सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे, जैसा कि हर कोई करता है। अगर आप खुद को दांव पर नहीं लगाते हैं तो आप महान ऊंचाईयों का अनुभव नहीं कर पाएंगे। इससे आप नहीं सीख पाएंगे।’ टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में सभी ग्रुप मुकाबलों को जीतते हुए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंची थी। यह वही टीम थी जिसने इस टूर्नामेंट के अपने पहले ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराई थी, लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्हें ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

आज 4 जुलाई से शुरू होगा चिंतन शिविर 3.0, शासन की नई दिशा तय

By Reporter 5 / July 4, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 3 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ 4 और 5 जुलाई को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रायपुर में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुशासन एवं अभिसरण विभाग...

पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ खामोश

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 05 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली प्रख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *