इजराइल-हमास के बीच सीजफायर दो दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। दोनों दिन 10-10 बंधक आजाद होंगे। मिस्र, कतर और अमेरिका के दबाव के बाद सीजफायर बढ़ाया गया है। मिस्र ने इसकी जानकारी दी है। इसके मुताबिक 20 और बंधकों को आजाद करने पर सहमति बनी है। बदले में इजराइल 60 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।इसके पहले इजराइल ने कहा था कि वो सीजफायर को बढ़ाने के लिए तैयार है। शर्त यही रहेगी कि हमास 50 और बंधकों को आजाद करे। दरअसल, 24 नवंबर को शुरू हुए 4 दिन के सीजफायर में 50 बंधकों और 150 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने की डील हुई थी। जिसके बाद अब इजराइल ने इस डील को बढ़ाने पर सहमति जताई है। इधर, अमेरिकी मीडिया हाउस CNN की रिपोर्ट के मुताबिक कई कैदियों ने बताया है कि हमास ने उन्हें भूखा रखा। रोज खाना नहीं दिया, जो दिया वो काफी नहीं था। ठीक से खाना नहीं मिलने की वजह से कई बंधकों का वजन 5 किलो तक कम हो गया है। हालांकि रिहा हुए बंधकों के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं, उन्हें इजराइल ने स्वस्थ बताया है। इस बीच हमास आज 11 बंधकों को आजाद करेगा। बदले में 33 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाएगा।
इजराइल पहुंचे एलन मस्क
सीजफायर के चौथे दिन एलन मस्क इजराइल पहुंचे। उन्होंने इजराइली PM नेतन्याहू के साथ मुलाकात की। दोनों ने किबुत्ज कफार अज्जा का दौरा किया। यहां 7 अक्टूबर को हमास ने हमला किया था। इजराइल के एक कमांडर ने बताया था- इस गांव में घर, लॉन, रास्तों और बाकी सभी जगह सिर्फ शव नजर आ रहे थे। यह कोई जंग का मैदान नहीं, बल्कि नरसंहार है। यह कुछ ऐसा है जो मैंने अपने जीवन में कभी नहीं देखा। हमारे दादा-दादी के समय में जब नरसंहार हुआ था, यह वैसा ही नजारा है। सेना के अफसरों ने बताया कि यहां सैकड़ों लोगों की हत्या हुई है। वहीं, एलन मस्क और इजराइली कम्युनिकेशन मिनिस्ट्री के बीच स्टारलिंक ऑपरेशन्स के लिए एक एग्रीमेंट हुआ है। इस एग्रीमेंट के तहत एलन मस्क स्टारलिंक के जरिए इजराइल और गाजा पट्टी में इंटरनेट प्रोवाइड करेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By Reporter 5 /
May 31, 2026 /
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...