Google Analytics Meta Pixel सीओपी28-प्रधानमंत्री की मौजूदगी में लीडआईटी 2.0 लॉन्च, समावेशी-न्यायपूर्ण उद्योग परिवर्तन पर जोर - Ekhabri.com

सीओपी28-प्रधानमंत्री की मौजूदगी में लीडआईटी 2.0 लॉन्च, समावेशी-न्यायपूर्ण उद्योग परिवर्तन पर जोर

दुबई-संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने पर सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया है। सीओपी28 (COP28) वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम के दौरान पीएम मोदी ने ग्रीन क्रेडिट पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टरसन, मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप जैसिंटो न्यूसी और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ दुबई सीओपी28 के दौरान ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम का वेब पोर्टल- लीडआईटी 2.0 (LeadIT 2.0) लॉन्च किया।COP28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, संयुक्त अरब अमीरात और भारत के संबंध काफी मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और कार्बन उत्सर्जन जैसी परेशानी से निपटने के लिए काफी सक्रियता से काम करने की जरूरत है। उच्च स्तरीय कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ”जिस तरह हम जीवन में अपने हेल्थ कार्ड को महत्व देते हैं, उसी तरह हमें पर्यावरण के संदर्भ में भी सोचना शुरू करना होगा।” उन्होंने कहा, हमें देखना होगा कि पृथ्वी के स्वास्थ्य कार्ड में सकारात्मक बिंदु जोड़ने के लिए क्या किया जाना चाहिए? प्रधानमंत्री के अनुसार, “मुझे लगता है कि ग्रीन क्रेडिट यही है।” लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांज़िशन (LeadIT) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्बन उत्सर्जन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, हम एक साझा प्रतिबद्धता – ग्लोबल नेट जीरो से जुड़े हुए हैं। नेट जीरो का लक्ष्य हासिल करने के लिए, सरकार और उद्योग की साझेदारी बेहद अहम है। उन्होंने औद्योगिक नवाचार को भी जरूरी करार दिया। पीएम मोदी ने कहा, धरती के सुरक्षित भविष्य के लिए, लीडआईटी सरकारों और उद्योग के बीच इस साझेदारी का एक सफल उदाहरण है। उन्होंने कहा, लीडआईटी 2019 में शुरू हुआ था। अब हमारा साझा प्रयास कम कार्बन प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल का है। उन्होंने कहा कि उद्योग परिवर्तन को बढ़ावा के साथ-साथ इनोवेशन को भी गति देने का प्रयास किया जा रहा है। इसका मकसद ग्लोबल साउथ को जल्दी और आसानी से क्लाइमेट चेंज की परेशानी से निजात दिलाना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

धमतरी बना देश का पहला जिला, किसानों को मिलेगी ड्रोन सुविधा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...

छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा बदलाव, अगले 5 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें रायपुर सहित पूरा वेदर अपडेट

By User 6 / June 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *