भारतीय शेयर बाजार में इस साल विभिन्न कंपनियों के आईपीओ ने धूम मचा रखी है। इन आईपीओ और आर्थिक प्रगति के अच्छे आंकड़ों पर सवार होकर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 71 हजार और एनएसई का निफ्टी 21 हजार के आंकड़े को पार कर चुका है। अगले हफ्ते 11 कंपनियां शेयर बाजार में उतरने वाली हैं। इनमें से 7 मनबोर्ड कंपनियां हैं। इनके आईपीओ का साइज 3910 करोड़ रुपये होगा। इसके अलावा चार एसएमई भी मार्केट में 135 करोड़ के आईपीओ लाएंगी।
विशेषज्ञों का अनुमान है कि सभी आईपीओ को बाजार से अच्छा रिस्पोंस मिल सकता है। अगले साल भी आईपीओ के जरिए पैसा जुटाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। सेबी के पास लगभग 65 आईपीओ प्रस्ताव आ चुके हैं। इनमें से 25 को बाजार नियामक सेबी की मंजूरी भी मिल चुकी है। आईपीओ में मिल रहा मुनाफा और कंपनियों द्वारा उचित कीमत रखने की वजह से निवेशकों में इन्हें लेकर अच्छा उत्साह देखा जा रहा है।
मनबोर्ड आईपीओ में मुथूट माइक्रोफिन, मोतीसंस ज्वेलर्स, सूरज एस्टेट ज्वेलर्स, हैप्पी फोर्जिंग्स, आरबीजेड ज्वेलर्स, क्रेडो ब्रांड्स और आजाद इंजीनियरिंग अगले हफ्ते अपना आईपीओ लाएंगे। उधर, एसएमई सेगमेंट में सहारा मेरीटाइम, इलेक्ट्रो फोर्स, शांति स्पिनटेक्स और ट्राईडेंट टेकलैब्स बाजार में उतरने वाले हैं। मुथूट माइक्रोफिन का आईपीओ 18 से 20 दिसंबर तक खुला रहेगा। कंपनी का आईपीओ 960 करोड़ रुपये का होगा। इसी तरह सूरज एस्टेट डेवलपर्स का 400 करोड़ का आईपीओ 18 से 20 दिसंबर के बीच खुलेगा।
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 32.06 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है। इसी तारीख को मोतीसंस ज्वेलर्स भी अपना आईपीओ लेकर आएंगे। हैप्पी फोर्जिंग्स का आईपीओ 19 दिसंबर को खुलेगा। इसके जरिए कंपनी बाजार से 1009 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। आरबीजेड ज्वेलर्स का 100 करोड़ रुपये का आईपीओ भी 19 से 21 दिसंबर तक खुला रहेगा। क्रेडो ब्रांड्स पहली बार अपना आईपीओ ला रही है। यह 550 करोड़ रुपये का आईपीओ भी 19 दिसंबर को ही खुलेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...