Google Analytics Meta Pixel दो सेट में 12 खिलाड़ी बिके, 20.5 करोड़ के कमिंस सबसे महंगे; हर्षल-मिचेल भी 10 करोड़ के पार - Ekhabri.com

दो सेट में 12 खिलाड़ी बिके, 20.5 करोड़ के कमिंस सबसे महंगे; हर्षल-मिचेल भी 10 करोड़ के पार

दुबई।आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में हो रही है। इस नीलामी में सभी 10 टीमों के पास कुल 262.95 करोड़ रुपये थे और इस पर्स से अधिकतम 77 खिलाड़ी खरीदे जा सकते थे। अब तक पैट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें 20.50 करोड़ में सनराइजर्स हैदर । आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में हो रही है। इस नीलामी में सभी 10 टीमों के पास कुल 262.95 करोड़ रुपये थे और इस पर्स से अधिकतम 77 खिलाड़ी खरीदे जा सकते थे। अब तक पैट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें 20.50 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

तीसरा सेट कैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज

यह सेट उन विकेटकीपर बल्लेबाजों का है, जो अपने देश के लिए कम से कम एक मैच खेल चुके हैं।

फिलिप सॉल्टः 1.5 करोड़ बेस प्राइस वाले फिलिप सॉल्ट को किसी टीम ने नहीं खरीदा।

ट्रिस्टन स्टब्सः दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें इसी कीमत पर खरीदा।

के एस भरतः 50 लाख बेस प्राइस वाले केएस भरत को कोलकाता नाइट राइडर्स ने इसी कीमत पर अपने साथ जोड़ा।

जोश इंग्लिसः दो करोड़ बेस प्राइस वाले ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया।

कुसल मेंडिसः 50 लाख बेस प्राइस वाले कुसल मेंडिस पर भी किसी टीम ने दांव नहीं लगाया और वह भी इस नीलामी में नहीं बिके।

दूसरा सेट कैप्ड ऑलराउंडर्स

दूसरा सेट कैप्ड ऑलराउंडर्स का है। इस सेट में वह खिलाड़ी शामिल हैं, जो अपने देश के लिए कम से कम एक मैच खेल चुके हैं और गेंद और बल्ले दोनों से कमाल करने में माहिर हैं।

Read Also  24नवम्बर से जूनियर वर्ल्ड कप भुवनेश्वर में, पाकिस्तान हॉकी टीम भारत पहुँची

वनिंदू हसरंगाः श्रीलंकाई स्पिनर का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये था और हैदराबाद ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। किसी अन्य टीम ने हसरंगा पर दांव नहीं लगाया।

रचिन रवींद्रः 50 लाख बेस प्राइस वाले रवींद्र को खरीदने के लिए चेन्नई और दिल्ली के बीच होड़ लगी। चेन्नई ने उन्हें 1.8 करोड़ में खरीदा। रवींद्र ने वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए गेंद और बल्ले से कमाल किया था।

शार्दुल ठाकुरः दो करोड़ बेस प्राइस वाले शार्दुल ठाकुर को खरीदने में चेन्नई और हैदराबाद ने रुचि दिखाई। अंत में चेन्नई ने उन्हें चार करोड़ रुपये में खरीदा।

अजमतुल्लाह ओमरजईः अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई को 50 लाख के बेस प्राइस पर गुजरात टाइटंस ने खरीदा।

पैट कमिंसः दो करोड़ बेस प्राइस वाले कमिंस को खरीदने में चेन्नई और मुंबई ने रुचि दिखाई। बाद में आरसीबी और हैदराबाद इस रेस में शामिल हुई। अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा। कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

गेराल्ड कोइत्जीः दो करोड़ बेस प्राइस वाले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज को खरीदने में चेन्नई और मुंबई ने रुचि दिखाई। मुंबई ने उन्हें पांच करोड़ रुपये खरीदा।

हर्षल पटेलः दो करोड़ बेस प्राइस वाले हर्षल पटेल को खरीदने के लिए गुजरात और पंजाब में होड़ लगी। अंत में पंजाब किंग्स ने उन्हें 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

डेरिल मिचेलः एक करोड़ बेस प्राइस वाले डेरिल मिचेल के लिए दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स में लड़ाई हुई। अंत में चेन्नई इस रेस में शामिल हुई और 14 करोड़ रुपये में उन्हें खरीदा।

Read Also  आइसीसी वनडे रैंकिंग में कोहली दूसरे स्थान पर कायम

क्रिस वोक्सः दो करोड़ बेस प्राइस वाले क्रिस वोक्स को खरीदने में पंजाब और कोलकाता ने रुचि दिखाई। अंत में पंजाब ने उन्हें 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा। इस सेट में कुल नौ खिलाड़ी नीलामी के लिए आए और सभी बिक गए। 20.5 करोड़ रुपये की कीमत हासिल कर पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसं महंगे खिलाड़ी बने। हर्षल पटेल और डेरिल मिचेल पर भी 10 करोड़ से ज्यादा का दांव लगा।

दूसरे सेट के बाद किस टीम के पास कितने पैसे

गुजरात टाइटंसः 37.65 करोड़ रुपये

कोलकाता नाइटराइडर्सः 32.70 करोड़ रुपये

दिल्ली कैपिटल्सः 24.95 करोड़ रुपये

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः 23.25 करोड़ रुपये

पंजाब किंग्सः 13.05 करोड़ रुपये

लखनऊ सुपर जाएंट्सः 13.15 करोड़ रुपये

मुंबई इंडियंसः 12.75 करोड़ रुपये

चेन्नई सुपरकिंग्सः 11.60 करोड़ रुपये

राजस्थान रॉयल्सः 7.10 करोड़ रुपये

सनराइजर्स हैदराबादः 5.20 करोड़ रुपये

पहला सेट कैप्ड बैटर्स

70 खिलाड़ी 10 अलग-अलग सेट पर नीलाम होंगे। पहला सेट कैप्ट बैटर्स का होगा। यानी वह बल्लेबाज जो अपने देश के लिए कम से कम एक मैच खेल चुके हैं।

रोवमन पॉवेलः एक करोड़ बेस प्राइस वाले रोमन पॉवेल के लिए कोलकाता और राजस्थान के बीच जमकर लड़ाई हुई। अंत में राजस्थान की टीम ने उन्हें 7.4 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा।

राइली रूसोः दो करोड़ बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया। वह नीलामी में नहीं बिके।

हैरी ब्रूकः दो करोड़ बेस प्राइस वाले ब्रूक के लिए दिल्ली और राजस्थान के बीच काफी देर तक लड़ाई हुई और अंत में दिल्ली ने उन्हें चार करोड़ में खरीदा।

Read Also  जन्मदिन पर भोले बाबा के दर्शन के लिए आए हजारों अनुयायी, पुलिस ने रोका तो बैरियर पर ही मत्था टेका

ट्रेविस हेडः दो करोड़ बेस प्राइस वाले ट्रेविस हेड पर चेन्नई और हैदराबाद ने दांव लगाया। अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 6.8 करोड़ रुपये में खरीदा। हेड ने विश्व कप फाइनल में शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाया था।

करुण नायर: 50 लाख बेस प्राइस वाले करुण नायर पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया।

स्टीव स्मिथ: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ पर भी किसी टीम ने दांव नहीं लगाया। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।

मनीष पांडेः 50 लाख बेस प्राइस वाले मनीष पांडे को भी कोई खरीदार नहीं मिला।

पहले सेट में कुल तीन खिलाड़ी बिके। पॉवेल को राजस्थान ने और ब्रूक को दिल्ली ने खरीदा। ट्रेविस हेड को हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा। अब तक पॉवेल सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इस सेट में चार खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगी, लेकिन आगे चलकर ये खिलाड़ी फिर नीलामी में आएंगे और इन पर बोली लग सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, e-KYC की समय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिली राहत…जानें नया अपडेट

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...

दिल दहला देने वाली घटना : बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...

रायपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर मचा हड़कंप, नगर निगम ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

स्किन ग्राफ्टिंग से पलक का सफल पुनर्निर्माण, मरीज को नई दृष्टि

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल चिकित्सा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 22 वर्षीय युवक को नई दृष्टि और सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर दिया है। सड़क दुर्घटना...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *