वक्त कब क्या रंग दिखाए हम नहीं जानते, वरना जिस राम को रात में राज्य मिलने वाला था
उसे सुबह वनवास ना मिलता। समय बडा बलवान है।
एक मिनट में ज़िंदगी नहीं बदलती पर एक मिनट सोचकर लिया हुआ फैसला पूरी ज़िंदगी बदल देता है। इसी लिए कहा जाता है हर काम को सोच कर करना चाहिए।
कोयल अपनी भाषा बोलती है,
इसलिए आज़ाद रहती है पर तोता दूसरे की भाषा बोलता है,
इसलिए पिंजरे में जीवन भर गुलाम रहता है। अपने मन कि बात बोलिए और आजाद रहिए।










