छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद बहुप्रतिच्छित मंत्रिमंडल विस्तार पर शुक्रवार को विराम लग गया। नई सरकार में 9 मंत्रियों की शपथ के बाद अब तक निर्धारित 13 में से 12 मंत्री पद भरे जा चुके हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में जहां सभी 5 संभागों को प्रतिनिधित्व दिया गया, वहीं लोकसभा चुनाव को देखते हुए जातिय समीकरण साधने की भी कोशिश रही। हालांकि मंत्रिमंडल में युवा चेहरे को तो तरजीह दी गई, लेकिन महिला प्रतिनिधि के नाम पर केवल एक मंत्री पद मिला।
प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्रियों में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व बिलासपुर संभाग को मिला। बिलासपुर संभाग से 5 मंत्री बनाए गए। दूसरे स्थान पर सरगुजा को महत्व मिला। इस संभाग से 3 विधायकों को मंत्री पद मिला। रायपुर संभाग को 2, जबकि बस्तर और दुर्ग संभाग 1-1 विधायकों को मंत्री पद दिया गया। राज्य अधिकतम 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस हिसाब से अभी एक पद रिक्त है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन के आधार एक पद भरे जाएंगे।
मंत्रिमंडल विस्तार में जातिय समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री समेत 4 मंत्री एसटी हैं, जबकि एक उपमुख्यमंत्री समेत 4 ओबीसी, 3 सामान्य श्रेणी को और एक एससी समाज से हैं। मंत्रिमंडल में युवा जोश और अनुभव को भी बैलेंस करने की कोशिश की गई है। 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल में आधे मंत्री युवा हैं, जबकि एकमात्र महिला सबसे युवा मंत्री हैं। मंत्रिमंडल या संगठन में सांसद से विधायक बने रेणुका सिंह और गोमती साय को जगह नहीं मिली है, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय बघेल के पास भी कोई दायित्व नहीं है।
मंत्रिमंडल विस्तार के बावजूद अभी कौन मंत्री किस विभाग को देखेगा, इसकी तस्वीर साफ नहीं है। मंत्रिमंडल की पहली बैठक में भी विभागों के वितरण पर कोई चर्चा नहीं की गई। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि जब तक सरकार पूरी तरह अस्तित्व में नहीं आ जाती है, मंत्रालय का कामकाज अधर में रहेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...