Google Analytics Meta Pixel मब्स की सैनिटेरी पैड मुश्कान बनी क्षेत्र की किशोरियों के लिए वरदान, अब नहीं है महीने की चिंता - Ekhabri.com

मब्स की सैनिटेरी पैड मुश्कान बनी क्षेत्र की किशोरियों के लिए वरदान, अब नहीं है महीने की चिंता

 

• अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से सहकारी समिति ला रही है महिला स्वास्थ्य में क्रांति

• ग्रामीण महिलाओं को मिल रहे है बाजार से 25- 30% सस्ते दाम पर मुश्कान सैनिटेरी पैड

• प्रति माह लगभग 3000 सेनेटरी पैड का उत्पादन, मुफ़्त और किफायती दामों पर बिक्री

• सैनिटेरी पैड की आसान उपलब्धता के लिए लगाए जा रहे है वेंडिंग मशीन और निस्तारण के लिए स्कूलों में लगायी इन्सिनरेटर मशीन भी

• सैनेटरी पैड उत्पादन केंद्र से सृजित हुआ रोजगार, ग्रामीण महिलाएं भी बनी आत्मनिर्भर

 

उदयपुर; 28/12/2023: सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड में अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से संचालित एक मात्र सैनेटरी पैड उत्पादन केंद्र क्षेत्र की किशोरियों और महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति (मब्स) की महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे सैनेटरी पैड उत्पादन केंद्र ने, न सिर्फ आसपास की जरूरत मंद महिलाओं को रोजगार का सृजन कर आत्मनिर्भर बनाया है, अपितु गांवों में भी माहवारी सुरक्षा के लिए किशोरियों और महिलाओं को जागरूक कर रहा है।

IMG 20231229 WA0001

सरगुजा क्षेत्र के समुदायों में मासिक धर्म के दौरान गंदे कपड़े और अन्य वस्तुओं का उपयोग करने की आदतों को बदलने अदाणी फाउंडेशन द्वारा माहवारी के दिनों में स्वच्छता हेतु सुरक्षात्मक कदम उठाने की मुहिम चलायी गई। जिसके तहत आस-पास के गांव परसा, साल्ही, बासेन, तारा, घाटबर्रा, फतेहपुर, शिवनगर और डांडगांव सहित कुल 12 सरकारी माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में मासिक धर्म स्वच्छता के कदम के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही स्कूल की किशोरी बालिकाओं के माहवारी सुरक्षा के लिए स्कूलों में मुश्कान के नाम से निःशुल्क सैनेटरी पैड का वितरण के साथ साथ वेंडिंग मशीन भी लगाए जा रहे है। वहीं पर्यावरण की सुरक्षा की दृष्टि से इनके निस्तारण हेतु इन्हीं स्कूलों में इन्सिनरेटर मशीन भी लगायी गयी है। इस पहल का मकसद यह है की सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीनों से स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियां और शिक्षिकाएं अपनी मां, बहन, रिश्तेदार या स्वयं के लिए आसानी से सैनिटरी पैड प्राप्त कर सकें तथा इसका निपटान करके पर्यावरण को भी सुरक्षित रख सकें।

Read Also  स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अंबिकापुर जिला अस्पताल की टटोली नब्ज

IMG 20231229 WA0002

दरअसल महिलाओं को आय सृजन की विभिन्न गतिविधियों में शामिल करने के उद्देश्य से इस केंद्र को साल 2018 में ग्राम गुमगा, परसा, साल्ही, बासन और केते गांवों की कुल 05 महिलाओं के साथ शुरूआत की गई थी। अदाणी फाउंडेशन द्वारा इन सभी महिलाओं को सैनिटरी पैड बनाने के लिए मशीन पर प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया गया और उसके बाद अदाणी फाउंडेशन द्वारा मब्स को प्राथमिक मदद के तौर पर लगभग सात लाख रुपए की लागत से सैनिटरी पैड बनाने की मशीन स्थापित की गई है। इसके साथ ही कच्चे माल की लिए भी एकमुश्त सहायता भी प्रदान करता है। इस पहल के अंतर्गत हो रहे 3,000 सैनेटरी पैड के उत्पादन को मिली उत्साहजनक मांग के चलते आने वाले दिनों में इसे और भी बढ़ाने की योजना है। उल्लेखनीय है, कि मब्स की इन्हीं महिला सदस्यों ने सैनिटेरी पैड बनाने मे प्रशिक्षित महिलाओं के साथ मिलकर कोविड महामारी के दौरान थोड़े ही समय में इसी कच्चे माल से हजारों मास्क बनाकर छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्र में उपलब्ध करवाए थे जिससे लोगों को और प्रशासन को राहत मिली थी।

 

“हमारे क्षेत्र मे सैनिटेरी पैड जैसी चीजों के बारे मे जागरूकता कम है और हम भी हमारी बुजुर्ग महिलाओ की तरह पारंपरिक कपड़े का प्रयोग माहवारी के दिनों में करते आ रहे है। परंतु मब्स और अदाणी फाउंडेशन के प्रयास के चलते अब शहरी युवतियों की तरह हम भी गुणवत्ता वाले सैनेटरी पैड किफायती दाम पर ले सकते है। जिन्हे दुकानदार से सैनिटेरी पैड खरीदने मे झिझक हो वह अब वेंडिंग मशीन से भी यह प्राप्त कर सकते है,” मब्स के बनाए मुश्कान सैनिटेरी पैड की एक 19 साल की उपभोक्ता ने बताया।

Read Also  छत्तीसगढ़ विजन 2047: सतत और पुनर्योजी विकास के लिए वर्किंग ग्रुप की द्वितीय बैठक सम्पन्न

 

केंद्र की प्रमुख और उदयपुर में रहने वाली श्रीमती रजनी श्रीवास्तव ने बताया कि, “वर्तमान में हम चार महिलाएं इस केंद्र में पैड बनाने का कार्य करती हैं। इस उत्पादन केंद्र से हर महीने लगभग 3000 सेनेटरी पैड का उत्पादन किया जाता है। उत्पादन के बाद इसके प्रसार और प्रचार के लिए हम मब्स की महिलाओं द्वारा अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से स्कूलों में मुफ़्त वितरण के अलावा, बाजार मे मिल रहे देशी विदेशी कंपनी से मुश्कान सैनेटरी पैड करीब 25- 30% सस्ता है। इसके साथ ही फाउंडेशन द्वारा अपने सीएसआर के तहत आसपास के गांव और स्कूलों में महिलाओं और लड़कियों को स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों के दौरान मुफ्त वितरण किया जाता है ताकि वे इसके उपयोग और लाभों को समझ सकें।“

 

उत्पादन केंद्र में कार्य कर रही ग्राम केते की संत बाई एक बच्चे की माँ है। सैनेटरी पैड उत्पादन के चलते उन्हे मिल रहे रोजगार पर संत बाई का कहना है कि, मेरे पति की मृत्यु तीन साल पहले एक दुर्घटना में हो गई थी। इसके बाद मुझे जीवन यापन के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। अब मैं इस केंद्र में पिछले दो साल से कार्य कर रही हूँ। इससे मुझे बहुत बड़ी मदद मिली हैं। मुझे बहुत खुशी है कि मुझे अच्छी आमदनी करने के साथ अब आत्मनिर्भर भी हो गई हूँ। ”

 

मब्स की अध्यक्ष श्रीमती अमिता सिंह ने बताया कि, “महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार लाने के लिए सैनिटरी पैड निर्माण इकाई और सैनिटरी पैड विनष्ट करने वाले यंत्र खदान प्रभावित गांवों में इन लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद कर रहे हैं। इस इकाई का संचालन अदाणी फाउंडेशन के मार्गदर्शन और सहयोग से ग्राम परसा की एक महिला सहकारी समिति, महिला उद्यमी बहुउद्देशीय सहकारी समिति (मब्स) द्वारा किया जा रहा है। मब्स में वर्तमान में आसपास के ग्रामों की 250 अधिक महिलाएं सदस्य हैं, जबकि 60 से अधिक महिलाएं अपनी आजीविका के लिए हमारी विभिन्न इकाइयों में कार्यरत हैं। जिनमें मसाला निर्माण, फिनायल तथा हैंडवाश निर्माण, मशरूम उत्पादन, दूध डेयरी, दीदी की रसोई इत्यादि शामिल है। गांव की इस बहुउद्देशीय महिला उद्यमी सहकारी समिति की सभी इकाइयों को मिलाकर सालाना आय लगभग डेढ़ करोड़ से ऊपर की हो गई है।“

Read Also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 70 हजार युवाओं के बैंक खाते में अंतरण करेंगे भत्ते की राशि

 

उल्लेखनीय है कि सरगुजा जिले में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की खदान परसा ईस्ट कांता बासन को कर्मचारी सुरक्षा, पर्यावरण सुरक्षा और सामाजिक सहकारों के शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका उन्नयन तथा अधोसंरचना विकास की कई सुरक्षात्मक प्रक्रियाओं के लिए पाँच सितारा पुरुस्कार से भी नवाजा जा चुका है। यह सम्मान पिछले पाँच सालों से भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा खनन क्षेत्र में सुरक्षा के कई कठोर नियमों के पालन तथा सुचारु रूप से संचालन के लिए परसा ईस्ट कांता बासन को दिया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *