Google Analytics Meta Pixel माँ घण्टेश्वरी दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 9 से 18 अप्रैल तक - Ekhabri.com

माँ घण्टेश्वरी दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 9 से 18 अप्रैल तक

 

० लगातार 10 दिनों तक अर्जुण्डा धाम में बहेगी भक्ति की गंगा

० मंदिर को रंग बिरंगी लाईटों से सजाया गया

दिलीप गुप्ता

 

सरायपाली। सरायपाली से 3 किलोमीटर दूर स्थित अर्जुण्डा ग्राम अब अर्जुण्डा ग्राम की जगह अर्जुण्डा धाम के रूप में जाना व पहचाने जाने लगा है । यह पठार व पहाड़ी क्षेत्र कभी सुनसान हुवा करता था । पथरीली पहाड़ होने की वजह से यहां मकान के नींव में लगने वाले पत्थरो की तुड़ाई मजदूरों द्वारा की जाती थी । एक समय था जब छेनी, हथौड़ी व घनों की आवाजो से पत्थरो की तुड़ाई कर उसे तराशा जाता था । किंतु अब समय के साथ बदलते माहौल में अब वहां छेनी , हथौड़ी व घनो की कर्कश आवाजो की जगह अब मंदिरों से आने वाली सुंदर भजनों व कर्णप्रिय घंटियों की आवाजो से आसपास का पूरा माहौल ही बदल गया है । 2 वर्षो पूर्व ही इन्ही पहाड़ो की तलहटी में श्री श्याम बाबा का विशाल परिसर में भव्य व आकर्षक मंदिर स्थापित किया गया । इस मंदिर के निर्माण से आसपास पूरी रौनक बढ़ गई ।

 

आये दिनों विभिन्न धार्मिक आयोजनों के चलते लगातार भक्तगणों व श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई देती है । और अब इस कड़ी में श्री श्याम बाबा के मंदिर निर्माण के बाद मुख्य मार्ग के किनारे स्थित मां घन्टेस्वरी देवी का प्राचीन मंदिर स्थित था । अब इस विशाल परिसर में ग्रामीणों व नवयुवकों के लगन से मां घन्टेस्वरी दुर्गा मंदिर का निर्माण पूर्णता की ओर होने के बाद आगामी 9 अप्रैल नवरात्र के दिन से अर्जुण्डा धाम में माँ घण्टेश्वरी दुर्गा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है । मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोर शोर से चल रहीं है ।आगामी 9 से 18 अप्रैल तक प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा. जिसमें लगातार 10 दिन तक श्रद्धालुओं व भक्तगणों के लिए भंडारा और ठहरने की भी व्यवस्था की गयी है । मंदिर को और आकर्षक रूप देने के लिए खूबसूरत विभिन्न प्रकार की लाइटों से सजाया गया है ।

Read Also  Breaking news: ED मामले में देश से बाहर जानें से एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस को रोका गया

 

इसके साथ ही श्रद्धालुओ व बच्चो के मनोरंजनार्थ मीना बाजार, भागवत कथा, कंस दरबार, कीर्तन सहित छत्तीसगढ़ी और ओड़िया नृत्य का आयोजन लगातार 10 दिनों तक चलता रहेगा । समिति के महासचिव जयप्रकाश साहू ने बताया की आगामी 9 अप्रैल से 18 अप्रैल माता की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है ।जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. 10 दिनों तक दोपहर और रात को श्रद्धालुओं के लिए भंडारा की व्यवस्था की गई है । इसके साथ ही 9 अप्रैल को 1100 महिलाएं भव्य कलश यात्रा में शामिल होंगी. शाम 4 बजे घण्टेश्वरी मंदिर अर्जुण्डा धाम से कुटेला चौक स्थित निवास पर लगभग 10 हजार लोग प्राण प्रतिष्ठा के लिए माता की मूर्ति लेने पहुंचेंगे . जय प्रकाश साहू ने बताया की प्रतिदिन शाम 6 से 8 बजे तक भागवत कथा और रात 8 से 10 बजे तक कंस दरबार लगेगा. इसके साथ ही मीना बाजार और छत्तीसगढ़ी और उड़िया नृत्य का भी आयोजन किया जाएगा

 

अर्जुण्डा धाम के नाम से अब पुकारे जाने वाले इस विशाल धार्मिक परिसर में पहले श्री श्याम बाबा के मंदिर के बाद मां घन्टेस्वरी दुर्गा मंदिर निर्माण हो जाने से उसने वाले समय मे यहां व्यापार , आवागमन व विकास की काफी संभावनाएं बढ़ गई हैं ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *