Google Analytics Meta Pixel कांग्रेसी सिर फोड़ने की धमकी देते हैं,मैं गरीब का बेटा,सिर ऊंचा रखता हूं - Ekhabri.com

कांग्रेसी सिर फोड़ने की धमकी देते हैं,मैं गरीब का बेटा,सिर ऊंचा रखता हूं

बस्तर के छोटे आमाबाल में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

रायपुर। बस्तर संसदीय क्षेत्र के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की जांच शुरू करा दी है। इससे नाराज होकर कांग्रेक के नेता मेरा सर फोडऩे की धमकी देने लगे हैं परंतु मैं एक गरीब का बेटा हूं, सर उठाकर चलता हूं। मोदी कांग्रेसियों की धमकी से डरने वाला नहीं है। बस्तर के छोटे आमाबाल में जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मां दंतेश्वरी को प्रणाम करते हुए अपने भाषण की शुरुआत में भाजपा के दिवंगत नेता बलीराम कश्यप का स्मरण करते हुए कहा कि यहां आते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। बलीराम कश्यप के साथ उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए उन्हें पूरे क्षेत्र का प्रवास किया। उन्होंने कहा कि देश व आदिवासी कल्याण के लिए बलीराम कश्यप हर पल जागरूक रहते थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाकर छत्तीसगढ़ ने विकसित भारत की आधारशिला रखी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार ही देश की पहचान होती थी, इसका सबसे बड़ा नुकसान गरीबों को होता था। कांग्रेस के प्रधानमंत्री ही कहा करते थे कि वे दिल्ली से एक रुपए भेजते थे परंतु हितग्राही तक पंद्रह पैसे पहुंचते हैं। 2014 से यह भ्रष्टाचार बंद हो गया है। मोदी ने कांग्रेस के लूट का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है। इसलिए वे मुझे रोज गालियां देते हैं। पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई बंद नहीं होगी। भ्रष्टाचार करने वालों को जेल जाना ही होगा। बीते दस साल में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस चुनाव में भी वे बस्तर से महेश कश्यप व कांकेर से भोजराम नाग को विजयी बनाकर केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *