Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने की अपील गांवों में 6 से 17 जुलाई तक करें ‘रोका-छेका’  - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने की अपील गांवों में 6 से 17 जुलाई तक करें ‘रोका-छेका’ 

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों, किसानों, सरपंचों, ग्राम पटेलों, गौठान समितियों और अधिकारियों से गांव में 6 जुलाई से 17 जुलाई तक ‘रोका-छेका’ करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मानसून के आगमन के साथ गांवों में बोनी और रोपा का काम भी शुरू हो गया है। ऐसे में फसलों की रखवाली भी जरूरी है। अब ‘रोका-छेका’ का समय आ गया है। ‘रोका-छेका’ से आवारा मवेशियों से फसलों को बचाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने ‘रोका-छेका’ के लिए गांवों में मुनादी कराने तथा गौठानों में पशुओं के लिए चारे-पानी की व्यवस्था कराने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि के वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में 18 करोड़ 47 लाख रूपए की राशि का ऑनलाईन अंतरण किया। इस राशि में 15 जून से 30 जून तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 2.52 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 5.05 करोड़ रूपए, गौठान समितियों को 7.79 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 5.53 करोड़ रूपए की लाभांश राशि वितरित की गई।

 

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को इस माह की 17 तारीख को आ रहे हरेली त्यौहार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने किसानों से धान के साथ-साथ खरीफ की अन्य फसलों का रकबा बढ़ाने का आग्रह करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ में सभी फसलों का अच्छा मूल्य मिल रहा है। किसानों को धान के अलावा खरीफ की अन्य फसलें भी लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद-बीज की कमी नहीं होने दी जाएगी, हमारे गौठानों में भी पर्याप्त मात्रा में जैविक खाद उपलब्ध है। उन्होंने इस मौके पर किसानों को खरीफ सीजन में ज्यादा से ज्यादा जैविक खाद और जैविक कीटनाशक का उपयोग करने की अपील की।

Read Also  CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें, रायपुर समेत कई जिलों में पारा 45 डिग्री के करीब पहुंचा

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कई इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। बोनी का काम शुरु हो गया है, बीजों का चयन किस तरह करना है, इसके बारे में आप लोगों को ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है। तब भी मैं कहना चाहूंगा कि कृषि विभाग से मार्गदर्शन लेते रहें, क्योंकि अनुभव के साथ विज्ञान के मेल से और भी अच्छे परिणाम मिलते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश में 03 लाख 33 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसल की बोनी हो चुकी है। इस सीजन के लिए 48 लाख 20 हजार हेक्टेयर में बोनी का लक्ष्य है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहलाता रहा है। पिछले खरीफ मार्केटिंग सीजन में छत्तीसगढ़ ने केंद्रीय पुल में न सिर्फ सबसे ज्यादा योगदान दिया था, बल्कि देशभर में धान बेचने वाले कुल किसानों में छत्तीसगढ़ के किसानों की संख्या सबसे ज्यादा थी। पिछले साल 107 लाख 53 हजार मीटरिक टन धान खरीदा था। लगभग 24 लाख किसानों ने धान बेचा था।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल भी हरेली उत्साहपूर्वक मनायी जाएगी। राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों के लिए गेड़ी की खास व्यवस्था की जा रही है। वन विभाग द्वारा और स्व-सहायता समूहों द्वारा गेड़ियां बनाकर बेची जाएगी। इन गेड़ियों को वन विभाग के कार्यालय से, सी-मार्ट से और गौठानों से कोई भी नागरिक निर्धारित शुल्क देकर खरीद सकता है।

 

गौरतलब है कि गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को आज वितरित राशि को मिलाकर अब तक 507.14 करेाड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इसमें से गोबर विक्रेताओं को 247.12 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। गौठान समितियों तथा स्व-सहायता समूह को अब तक 244.95 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। छत्तीसगढ़ में 20 जुलाई 2020 से गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है। राज्य में 30 जून 2023 तक गौठानों में 123.56 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। प्रदेश के 5959 स्वावलंबी गौठानों द्वारा अब तक 64.61 करोड़ रुपए का गोबर अपने संसाधनों से खरीदा गया है। गोबर खरीदी के एवज में आज जारी 5.05 करोड़ रुपए की राशि मे से स्वावलंबी गौठनों द्वारा 2.92 करोड़ रुपए तथा कृषि विभाग द्वारा 2.13 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। 5419 गौठान 30 क्विंटल से ज्यादा गोबर की खरीदी कर रहे हैं।

Read Also  पानी में डूबने से बच्चे की मौत

 

गौठानों में महिला समूहों को आय मूलक गतिविधियों से अब तक 158 करोड़ 42 लाख रूपए की आय हो चुकी है। राज्य में गौठानों से 17,486 महिला स्व-सहायता समूह सीधे जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या 2,05,817 है। गौठानों में क्रय गोबर से विद्युत एवं प्राकृतिक पेंट सहित अन्य सामग्री का भी उत्पादन किया जा रहा है। गौठानों में महिला समूहों द्वारा इसके अलावा सब्जी एवं मशरूम का उत्पादन, मुर्गी, बकरी, मछली पालन एवं पशुपालन के साथ-साथ आय मूलक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

छत्तीसगढ़ स्कूलों में अब गूंजेगा राष्ट्रगान, नई व्यवस्था लागू 2026 से

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...

रायपुर में पहली बार महिला अपराधी पर जिलाबदर की बड़ी कार्रवाई

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार किसी महिला अपराधी को जिलाबदर किया है। कुख्यात महिला अपराधी मुस्कान रात्रे को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *